{"_id":"6a89ac119d42b7c0670af4a1","slug":"speeding-bus-overturned-on-eastern-peripheral-expressway-in-greater-noida-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस ईस्टर्न पेरिफेरल पर पलटी: बस में सवार कंपनी के कई कर्मचारियों को आई मामूली चोट, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस ईस्टर्न पेरिफेरल पर पलटी: बस में सवार कंपनी के कई कर्मचारियों को आई मामूली चोट, मची अफरा-तफरी
Sat, 22 Aug 2026 07:33 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:33 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम कर्मचारियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सिरसा से दादरी की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। बस पलटने से उसमें सवार कंपनी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बस ईस्टर्न पेरिफेरल पर पलटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम कर्मचारियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सिरसा से दादरी की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। बस पलटने से उसमें सवार कंपनी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में कुछ कर्मचारियों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि शनिवार शाम कर्मचारियों से भरी बस सिरसा की ओर से दादरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने भी मौके पर रुककर मदद की।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे और घायल कर्मचारियों को बाहर निकलवाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, पुलिस के अनुसार हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद ने बताया कि हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने सड़क पर पलटी बस को क्रेन आदि की मदद से सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात को सामान्य करा दिया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन समय रहते बस को सड़क से हटवा दिए जाने के कारण जाम की स्थिति नहीं बनी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।