फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   speed up vaccination

वैक्सीनेशन में लाएं तेजी

Thu, 18 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
speed up vaccination
पुन्हाना। नूंह जिला में 100 फीसदी वैक्सीनेशन कराने के मकसद से जिला प्रशासन ने हर तरीके से तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 27 नवंबर को मेवात आगमन से पहले-पहले लक्ष्य को प्राप्त करने में जिला प्रशासन के साथ-साथ जिले के सभी विभाग, धार्मिक और प्रमुख लोग भी जुट गए हैं। पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में उपमंडल के पटवारी, गिरदावर, तहसीलदार, बीडीपीओ, ग्रामसचिव, आशा वर्कर, नंबरदार और विल्लेस वैक्सीनेशन मॉनेट्रिंग कमेटी (वीवीएमसी) के साथ अलग-अलग बैठक कर वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए। एसडीएम ने वैक्सीनेशन में अच्छा काम करने वालों को इनाम और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा पत्रकारों को बताया कि जिले में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के मकसद से आज उन्होंने अधिकारी और प्रमुख लोगों की बैठक में इसकी गति तेज करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि पुन्हाना उपमंडल के सभी 122 गांवों के सैकड़ों राशन डिपो की दुकानों पर वैक्सीनेशन की टीम तैनात की गई है। वैक्सीनेशन कराने वालों को ही राशन दिया जाएगा। जो आदमी समारोह में 100 फीसदी वैक्सीन लगे लोगों के शामिल होने की जिम्मेवारी लेगा तभी परमीशन दी जाएगी। सहयोग न करने वाले नंबरदारों का मानदेय रोका जाएगा। वीवीएमसी गांव में आने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों का सहयोग करेगी साथ ही घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed