फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   speech competition organized

भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Mon, 29 Nov 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
speech competition organized
नूंह। सालाहेड़ी स्थित शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्रुति सिंह ने की। इस दौरान नूंह के यासीन मेव डिग्री कॉलेज, नगीना, पुन्हाना सहित अन्य महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतियोगियों के मध्य जिला स्तरीय भाषण, निबंध लेखन, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। सभी प्रतिभागियों ने सुगम चुनावों में प्रौद्योगिकी तकनीकी का उपयोग विषय पर अपने विचार सांझा किए।
विज्ञापन

ईवीएम मशीन में सौ फीसदी वीवी पैट की गणना के साथ आधार कार्ड, फैमिली कार्ड से जोड़ते हुए फेस स्कैन करके अधिक से अधिक व पारदर्शी मतदान पर अपने सुझाव दिए। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुझाव दिया कि हमें जाति, धर्म की राजनीति करके नेता हर बार मतदाताओं को लुभाते हैं फिर अयोग्य लोग हम पर शासन करने लगते हैं। फर्जी मतदान को रोकने हेतु चुनाव आयोग को कारगर कदम उठाने चाहिए। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में सालाहेड़ी के शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा जास्मिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन हिंदी के सहायक प्रोफेसर तेजपाल ने किया। निर्णायक मंडल के रूप में अंग्रेजी की सहायक प्रोफेसर डॉ. श्रुति सिंह ने अपनी भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. कविता यादव, फकरूद्दीन, अजरुद्दीन, गुलिस्तां के अलावा महाविद्यालय के प्रोफेसर अशोक कुमार, अनिल कुमार, सरिता दहिया, जहांनजीर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed