फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Spartan wins due to Mukesh's bowling

Noida News: मुकेश की गेंदबाजी से जीती स्पार्टन

Mon, 09 Feb 2026 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Spartan wins due to Mukesh's bowling
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेंचुरियन ग्राउंड पर खेले जा रहे सेंचुरियन कप-15 के लीग मैच में स्पार्टन वॉरियर्स ने बाइसंस को 57 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्पार्टन वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। वैभव सिंह ने 46 रन बनाए। जवाब में बाइसंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना सकी। हरीश रावत ने 40 रन व प्रशांत ने 28 रन की पारी खेली। स्पार्टन वॉरियर्स के गेंदबाज मुकेश श्रीवास्तव ने तीन और वैभव व प्रशांत गौतम ने 2-2 विकेट चटकाएं। मुकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


ग्रेनो के खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण समेत 6 पदक
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के खिलाड़ियों ने नोएडा के सेक्टर-21 स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीसरी शीतो-रयु नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। चैंपियनशिप में ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर 10 में संचालित बिगिनर्स एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के छह खिलाड़ियों ने भाग लिया था। एकेडमी राधे मोहन, कार्तिक, यश व अथर्व ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। जबकि सार्थक व दिव्यांश ने एक-एक रजत पदक जीता है। ब्यूरो
विज्ञापन



आराध्या, यतिन ने जीता गोल्ड मेडल
ग्रेटर नोए़डा। नेशनल कराटे प्रतियोगिता में अलग अलग आकदमी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच राजीव और जुगन वीर सिंह ने बताया है कि आराध्या गुप्ता, यतिन सोलंकी, आराध्या सिलंकी, एकांश बहरा ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं अधर्व मौर्य, अनन्या, आर्यश तिवारी ने सिल्वर मेडल जीता है। श्रेयांश चौहान, वैष्णवी यादव ने कांस्य पदक जीता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed