फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   spa center in Noida caught fire Two including woman burnt to death

नोएडा में स्पा सेंटर में लगी आग: महिला समेत दो की जलकर मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 17 Feb 2022 09:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 09:59 PM IST
सार

सेक्टर-53 में स्पा सेंटर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
spa center in Noida caught fire Two including woman burnt to death
स्पा सेंटर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-53 में स्पा सेंटर में आग लगने से दो लोग झुलस गए हैं। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान राधा और अरुण आनंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है। सेंटर कोरोना महामारी के कारण लगभग एक साल से बंद था। कुछ दिनों में फिर से खुलने वाला था। सहायक पुलिस आयुक्त (नोएडा 2) रजनीश वर्मा ने कहा कि स्पा सेंटर शहर के सेक्टर-53 में आशीर्वाद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित है। आग लगने की घटना शाम करीब छह बजे की है।
विज्ञापन


कहा कि 112 आपातकालीन सेवा को आग की सूचना दी गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वर्मा ने कहा कि दमकल विभाग भी घटना स्थल पर पहुंच गया और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। स्पा सेंटर के अंदर दो लोग मृत पाए गए। एक 26 वर्षीय महिला और एक 35 वर्षीय व्यक्ति। अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की मौत हुई वह स्पा सेंटर में काम करता था जबकि महिला वहां नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गई थी। पुलिस ने महिला के पति से संपर्क किया है लेकिन पुरुष के परिवार से संपर्क अभी नहीं हो पाया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed