फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP workers visited the booths and took stock of the SIR.

Noida News: सपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर जाकर लिया एसआईआर का जायजा

Sun, 16 Nov 2025 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
SP workers visited the booths and took stock of the SIR.
सपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर जाकर लिया एसआईआर का जायजा
विज्ञापन


दादरी विधानसभा के बूथों पर पहुंचे सपा नेता, बीएलओ नहीं मिलने की शिकायत की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर जाकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। बीएलओ के कामकाज को देखने के साथ ही मतदाताओं से गणना प्रपत्र संबंधी अन्य जानकारी ली।

साथ ही अफसरों से कई जगह पर बीएलओ नहीं मिलने की भी शिकायत की। जिस पर दादरी विधानसभा के अफसरों ने बीएलओ और सुपरवाइजर के नाम व नंबर की सूची सभी राजनीतिक पार्टी को उपलब्ध करा दी है। साथ ही पार्टियों के बीएलए को भी प्रशिक्षण देने की अपील की है। जिले की तीनों विधानसभा की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। सभी बूथों पर बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की भी अपील की थी, लेकिन कुछ ही जगह पार्टियों ने अपने बीएलए नियुक्त किए हैं। रविवार को सपा के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथों पर जाकर एसआईआर के कार्यों का जायजा लिया। छौलस गांव में बीएलओ और बीएलए के साथ जाकर मतदाताओं से बातचीत की। सपा नेताओं ने कुछ जगह बीएलओ नहीं होने की शिकायत की। जिस पर दादरी विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों को बीएलओ व सुपरवाइजर के नंबरों की सूची उपलब्ध करा दी है। वो किसी भी बीएलओ से बात कर सकते हैं। बीएलओ सभी जगह काम कर रहे हैं। गणना प्रपत्र के वितरण का काम लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed