फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP workers are angry due to objectionable comment on MP

Noida News: सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी से सपाइयों में आक्रोश

Thu, 04 Sep 2025 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
SP workers are angry due to objectionable comment on MP
फोटो14कासगंज में कलेक्ट्रेट पर आक्रोश जताते सपा कार्यकर्ता। स्रोत-विज्ञ​प्ति - फोटो : samvad
कासगंज। सपाइयों ने एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद देवेश शाक्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना कड़ा आक्रोश भी जाहिर किया है। उन्होंने बुधवार को इस संबंध में राज्यपाल काे संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि कासगंज-एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेश शाक्य के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। सपा नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक नादिरा सुल्तान, पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी, पूर्व चेयरमैन सहावर जाहिदा सुल्तान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अविनाश, विनय शाक्य, मनोज यादव, देव प्रकाश लोधी, संतोष यादव, ओम शिव मिश्रा, अभय राज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed