फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP to observe 'Save Democracy Week'

Noida News: सपा मनाएगी लोकतंत्र बचाओ सप्ताह

Fri, 02 Oct 2026 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
SP to observe 'Save Democracy Week'
ग्रेटर नोएडा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी आठ अक्तूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाएगी। शुक्रवार को स्वर्ण नगरी स्थित ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी ने कहा कि पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों को मतदाता सूची और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं सपा जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर एक दल के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव विनय पाल प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, सुधीर भाटी, परमेन्द्र भाटी, विनोद लोहिया, रामशरण नागर, अवनीश भाटी, विकास जतन भाटी, कुलदीप भाटी, प्रशांत भाटी, सुभाष भाटी, अजय चौधरी, सुमित शर्मा, रूबी नागर, शिमला सागर और सत्यप्रकाश नागर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed