{"_id":"68f3fab8bc917615b905331b","slug":"sp-surrounds-bjp-in-encounter-case-na-news-c-56-1-hts1004-139093-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुठभेड़ कांड में सपा ने भाजपा को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुठभेड़ कांड में सपा ने भाजपा को घेरा
Sun, 19 Oct 2025 02:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुरसान के बहुचर्चित मुठभेड़ कांड में अब समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा है। पुलिस व सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सपा के मीडिया सेल ने एक्स हैंडल पर इस संबंध में पोस्ट की है।
10 अक्तूबर को मुरसान कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ पुलिस के गले की फांस बन चुकी है। आंदोलन के बाद प्रकरण में मुरसान एसओ व एंटी थेफ्ट के प्रभारी निलंबित भी हो चुके हैं। लूट व मुठभेड़ में गिरफ्तारी का मुकदमा एक हफ्ते में रफा-दफा कर दोनों आरोपी सोनू व देवा को पुलिस जेल से रिहा भी करा चुकी है। हर मांग मानने के बावजूद मामला ठंडा पड़ता दिखाई नहीं दे रहा।
घटना के राजनीतिकरण ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारियों ने शेष मांग पूरी किए जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही थी और अब समाजवादी पार्टी भी प्रकरण में सरकार को घेर रही है। शनिवार सुबह लगभग सात बजे समाजवादी पार्टी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट की, जिसमें दोनों युवकों को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।