{"_id":"6a832fa59f9f3d37ad05ccb5","slug":"sp-state-president-targeted-the-state-government-noida-news-c-491-1-rgh1002-9463-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
जहांगीरपुर (संवाद)।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। वह कस्बा स्थित सपा के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को जेवर के जहांगीरपुर स्थित कार्यालय पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने की बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता आमजनों से संपर्क करें। बुलंदशहर जिला ध्यक्ष मतलूब अली, खुर्जा विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह, नगर अध्यक्ष जावेद चुन्नू कुरैशी, जान आलम नूरी, प्रदीप गहलोत, बाबू कुरैशी, जावेद आलम, फैयाज अंसारी समेत गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।