Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP leader's brother was murdered for getting money stuck in a bike boat

बाइक बोट में पैसा फंसने पर हुई थी सपा नेता के भाई की हत्या

Fri, 11 Jun 2021 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
SP leader's brother was murdered for getting money stuck in a bike boat
ग्रेटर नोएडा। दादरी के लुहारली गांव में हुई सपा नेता महेश भाटी के भाई दिनेश भाटी की हत्या, बाइक बोट में रकम फंसने पर हुई थी। इस मामले में बीते बुधवार को समर्पण करने वाले सोनू भाटी सहित लुहारली के ही रहने वाले अमित और दीपक को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। दिनेश भाटी पर गोलियां बरसाने वाला रणदीप गिरोह का शूटर पवन अभी फरार है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। नॉलेज पार्क दफ्तर में बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दिनेश भाटी की लुहारली गांव के गेट पर बीती नौ मई को तीन गोलियां मारकर हत्या की गई थी। हत्या के मुख्य आरोपी सोनू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिनेश के कहने पर उसने बाइक बोट कंपनी में 50 हजार रुपये लगाए थे। बाद में पैसा कंपनी में फंस गया था। हत्या से सप्ताह भर पहले सोनू अपने दोस्तों के साथ दिनेश से पैसा मांगने उसकी नर्सरी पर गया था। सोनू के पैसा मांगने पर दिनेश ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर गाली-गलौच की थी। पुलिस के अनुसार पैसा फंसने और दोस्तों के सामने बेइज्जत होने पर सोनू ने दिनेश की हत्या की साजिश रची। आठ मई को सभी आरोपियों ने शराब पी और नौ मई को दिनेश की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल बाइक, पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। डीसीपी ने मामले का खुलासा करने वाले एसीपी नितिन कुमार, इंस्पेक्टर दादरी प्रदीप त्रिपाठी, दरोगा सत्यवीर सिंह व उनकी टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया शूटर
हत्या में शामिल दीपक ने व्हाट्सएप कॉल कर लोनी से रणदीप भाटी गिरोह के शूटर पवन को बुलाया था। पवन दोनों हाथों में पिस्टल लेकर गोली चलाने में माहिर है।
दिनेश की रंजिश का फायदा उठाने की थी योजना
दोस्त होने की वजह से सोनू जानता था कि दिनेश के परिवार की गांव में ही एक परिवार से रंजिश चल रही है। महेश के बेटे की भी पूर्व में हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुनीत व उसके परिवार से रंजिश चल रही है। उसका अनुमान था कि दिनेश की हत्या में पुनीत व उसके परिवार के लोग ही फंसेंगे। वहीं दिनेश की हत्या के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा नेता के घर प्रतिनिधि मंडल भेजा था। इस मामले से शासन-प्रशासन की बड़ी किरकिरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम दोगुनी करने के लालच में लगाया था पैसा
सोनू ने रकम दोगुनी करने के लालच में दिनेश के कहने पर बाइक बोट में पैसा लगाया था। बाइक बोट कंपनी में देश भर से लोगों की अरबों की रकम फंसी हुई है। सभी निवेशकों को एक साल में दोगुनी रकम वापस करने का झांसा दिया गया था। कंपनी मालिक चीती गांव निवासी संजय भाटी समेत कई अन्य आरोपित वर्तमान में जेल में बंद है।

पुलिस पर लगाया फर्जी खुलासे का आरोप
मुख्य आरोपी सोनू भाटी के अधिवक्ता भाई नीरज भाटी ने पुलिस पर फर्जी खुलासे का आरोप लगाया है। नीरज का कहना है कि पुलिस ने बुधवार को सोनू को पूछताछ के लिए दादरी कोतवाली बुलाया था। उन्होंने सोनू के कोतवाली जाने का वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने रात में जबरन उसे रोक लिया और बृहस्पतिवार को उसकी गिरफ्तारी दिखा दी। उन्होंने कहा कि इस मामले को वे उच्चाधिकारियों तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed