फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sound barriers will be installed on the Noida elevated road to provide relief from noise.

Noida News: नोएडा एलिवेटेड रोड पर लगेंगे साउंड बैरियर शोर से मिलेगी राहत

Sat, 18 Apr 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Sound barriers will be installed on the Noida elevated road to provide relief from noise.
- रोड पर साउंड बैरियर लगाने की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी, आईजीआरएस के जवाब में प्राधिकरण ने दी जानकारी
विज्ञापन

नंबर
4.8 किमी है लंबाई
10 आवासीय सेक्टर हैं दोनों ओर
5 अस्पताल और कई स्कूल हैं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-27 से सेक्टर-61 के सामने तक बने 4.8 किमी के नोएडा एलिवेटेड रोड से दिन रात होने वाले वाहनों का शोर रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण साउंड बैरियर लगवाएगा। परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। दोनों तरफ साउंड बैरियर लगाने में करीब 19 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रस्ताव लागत का अंतिम परीक्षण प्राधिकरण आईआईटी से करवाएगा।
शासन स्तर पर आईजीआरस जन सुनवाई में एलिवेटेड रोड पर दिन रात वाहनों के शोर की शिकायत के जवाब में प्राधिकरण ने साउंड बैरियर लगाए जाने की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी का जवाब दिया है। यह शिकायत सेक्टर-110 निवासी पुष्कर चांदना की तरफ से की गई थी। एलिवेटेड रोड शहर के बीच से गुजरता है। करीब 480 करोड़ की लागत से बनी रोड को 2017-018 में ट्रैफिक के लिए खोला गया था। एलिवेटेड रोड पर बगैर रुके भारी और छोटे वाहन गुजरते हैं। कई सेक्टर के साथ गाजियाबाद की कनेक्टिविटी का भी मुख्य रूट यही बना हुआ है। ऐसे में दिन रात वाहनों का आवागमन बना रहता है। एलिवेटेड के किनारे ही जिला अस्पताल, चाइल्ड पीजीआई सेक्टर-30 में स्थित हैं। यहीं पर दो स्कूल भी हैं। आगे भी कुछ स्कूल व अस्पताल एलिवेटेड के किनारे हैं। वहीं दोनों तरफ आवासीय सेक्टर -25, 31, 28, 30, 26, 27, 61, 33, 23 व 53 हैं। इन सेक्टर में लाखों की आबादी रहती है। यहां के निवासी खासकर सीनियर सिटिजन लंबे समय से एलिवेटेड रोड से गुजरने वाले वाहनों के शोर से निजात दिलाने की मांग उठाते रहे हैं।
विज्ञापन



भंगेल एलिवेटेड पर साउंड बैरियर का टेंडर 24 को खुलेगा

अगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बने 4.5 किमी लंबी भंगेल एलिवेटेड रोड पर भी साउंड बैरियर लगेंगे। इस परियोजना पर करीब 25 करोड़ रुपये लागत का अनुमान है। साउंड बैरियर लगाने के लिए एजेंसी चयन को प्राधिकरण ने टेंडर जारी किया हुआ है। 24 अप्रैल को टेंडर खुलेगा फिर यह स्पष्ट होगा कि कितनी एजेंसी आई हैं। तीन से ज्यादा एजेंसी रहने पर प्राधिकरण प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed