फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sonia Akhtar will go to Saurabh's house Shivalik Homes Society

Noida News: सौरभ के घर शिवालिक होम्स सोसाइटी जाएगी सोनिया अख्तर

Mon, 04 Sep 2023 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sonia Akhtar will go to Saurabh's house Shivalik Homes Society
सौरभ के घर शिवालिक होम्स सोसाइटी जाएगी सोनिया अख्तर
विज्ञापन

- बोली, कानूनन मुझे और बेटे को पति के घर में रहने का पूरा अधिकार
- कोर्ट में कामकाज शुरू होते ही आपराधिक धाराओं में याचिका करेगी दायर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पति की तलाश और बेटे को हक दिलाने के लिए बांग्लादेश से भारत आई सोनिया अख्तर सोमवार को शिवालिक होम्स सोसाइटी स्थित सौरभ कांत तिवारी के घर जाएगी। सोनिया का कहना है कि अपने पति के घर में बेटे को लेकर साथ रहने का उसका कानूनन अधिकार है। इससे उसे कोई नहीं रोक सकता। वहीं, सोनिया अख्तर की वकील रेणू सिंह का कहना है कि न्यायालय में कामकाज शुरू होते ही वह सोनिया अख्तर की ओर से उसके पति के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कराने के लिए याचिका दायर करेंगी।
रेणू सिंह का कहना है कि सोनिया अख्तर ने केंद्र सरकार की अनुमति के लिए बांग्लादेशी दूतावास से मदद मांगी थी। लेकिन अब तक उन्हें केंद्र सरकार की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि आपराधिक केस दायर करने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। विदेशी महिला भी आपराधिक धाराओं में केस दायर करने के लिए न्यायालय में याचिका दे सकती है। सोनिया अख्तर फिलहाल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में रह रही है। सोनिया की मदद उनकी वकील रेणू सिंह कर रही हैं। उन्होंने ही किराये पर मकान दिलाया है।
विज्ञापन

ये था मामला
मूलरूप से राजस्थान और फिलहाल ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सौरभ कांत तिवारी बांग्लादेश में एक कंपनी में काम करते थे। दूसरी कंपनी में काम करने वाली बांग्लादेश निवासी सोनिया अख्तर अपने प्रोडक्ट बेचने के लिए सौरभ कांत तिवारी से मिली थी। सोनिया का कहना है कि इसके बाद सौरभ ने धर्म परिवर्तन कर 14 अप्रैल 2021 को सोनिया से निकाह किया। 20 अप्रैल को सोनिया ने बेटे को जन्म दिया। 24 दिसंबर 2022 को सौरभ भारत लौट आया और पहली पत्नी के पास रहने लगा। मई 2023 सोनिया पति को तलाशती हुई भारत आ गई। पहली बार वह सूरजपुर कोतवाली में शिकायत कर लौट गई। इसके बाद उसने ऑनलाइन वकील रेनू सिंह का नंबर लेकर संपर्क किया और फिर से भारत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed