{"_id":"6432eae8456478412e02e5b8","slug":"son-in-law-broke-father-in-law-leg-after-beating-him-in-noida-2023-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबंग दामाद: ससुर को पीटकर पैर तोड़ा, छोटे भाई की शादी साली से करवाना चाहता था रविंद्र; मना करने पर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग दामाद: ससुर को पीटकर पैर तोड़ा, छोटे भाई की शादी साली से करवाना चाहता था रविंद्र; मना करने पर की पिटाई
Sun, 09 Apr 2023 10:12 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:12 PM IST
सार
ससुर ने अपनी बेटी की शादी दामाद के भाई से करने से मना कर दिया तो वह उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आरोपी रविंद्र ने उनका पैर तोड़ दिया और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपनी साली की शादी छोटे से भाई से कराने की बात करने ससुराल गए एक शख्स ने अपने ससुर के साथ मारपीट कर दी और पैर तोड़ दिया। पीड़ित ने शादी से इनकार कर दिया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
वाजिदपुर के रहने वाले सुमित ने बताया कि सात अप्रैल को रात 10 बजे के करीब उसके जीजा रविंद्र घर आए थे। वह उसकी छोटी बहन की शादी अपने भाई से कराना चाहते थे। इसके लिए वह ससुराल में साले व ससुर से बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके पिता ने अपनी बेटी की शादी दामाद के भाई से करने से मना कर दिया तो वह उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आरोपी रविंद्र ने उनका पैर तोड़ दिया और मौके से भाग निकला।
उसने ससुर को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने परिजनों की मदद से पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।