फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Son and daughter-in-law beat elderly mother, forcibly removed her jewelry.

Noida News: बुजुर्ग मां को बेटे-बहू ने पीटा, जबरन उतरवाए गहने

Tue, 04 Aug 2026 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Son and daughter-in-law beat elderly mother, forcibly removed her jewelry.
-सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे और बहू पर मारपीट और जबरन ज्वेलरी उतरवाने का आरोप लगाया है। घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-27 निवासी बुजुर्ग महिला की बेटी ने थाने में शिकायत देकर बताया कि दो अगस्त की दोपहर उसकी मां घर में बिस्तर पर आराम कर रही थीं। इसी दौरान उनका बेटा घर पहुंचा और कथित रूप से उनके साथ मारपीट की। इस दौरान बहू ने बुजुर्ग महिला के गहने उतरवा लिए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर भी घटना के वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि शिकायत और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी बेटे के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed