फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Soldiers and farmers should be allowed to leave the toll plaza

Noida News: टोल प्लाजा पर आधार कार्ड दिखाकर निकाले जाएं जवान व किसान

Tue, 19 Aug 2025 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Soldiers and farmers should be allowed to leave the toll plaza
-मेरठ के टोल पर जवान के साथ मारपीट की घटना के बाद उठी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी । मेरठ के टोल प्लाजा पर जवान के साथ मारपीट की शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिए जाने के विरोध में सभी टोलों के खिलाफ रोष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन मंच ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दादरी तहसील में उप जिलाधिकारी को सौंपा।


मंच प्रदेश अध्यक्ष मनिंदर भाटी के नेतृत्व में दादरी तहसील परिसर में कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि मेरठ टोल पर जवान के साथ मारपीट कर अमानवीय एवं शर्मसार घटना घटित हुई है। पूरे देश के लोगों में रोष है। भारतीय किसान यूनियन मंच घटना की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि मेरठ टोल ही नहीं बल्कि देश के अन्य टोल प्लाजा पर भी आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। जवान व किसानों को पहचान-पत्र के आधार पर टोल से निकालने का नियम बनाया जाए। इस अवसर पर कृष्ण भड़ाना, आस मोहम्मद, आदित्य, विपिन कुमार, करण, अमित कुमार, दानिश खान, पुष्पेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed