फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Soil sinking along Yamuna Expressway, potholes up to three feet long

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे धंस रही मिट्टी, तीन फीट तक बने गड्ढे

Sun, 02 Nov 2025 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Soil sinking along Yamuna Expressway, potholes up to three feet long
-फलैदा कट के पास उतरते हुए गड्ढों से वाहनों को खतरा, अनदेखी से बढ़ सकता है हादसों का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों पर सड़क किनारे मिट्टी धंसने से करीब तीन फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। यह गड्ढे धीरे-धीरे फैलते जा रहे हैं, जिससे सड़क की मजबूती व गुणवत्ता पर संकट मंडराने लगा है। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर व रबूपुरा क्षेत्र में यह स्थिति ज्यादा गंभीर है। किनारों पर लगी सुरक्षा रेलिंग के नीचे से मिट्टी खिसक रही है, जिससे सड़क का किनारा खोखला पड़ गया है। ट्रैफिक के दबाव से यह धसान और बड़ा होते जा रहा है। वाहन चालक बताते हैं कि जब बसें या भारी वाहन किनारे रुकते हैं जिसके कारण सड़क की परत में झुकाव होता जा रहा है।

दूसरी ओर, जेवर से रबूपुरा के फलैदा कट से उतरते वक्त रोड टूट गई है। ऐसे में वाहन चालक गड्ढों के बचाव का प्रयास करते हुए किनारे से निकलते हैं। ऐसे में दुघटना होने की संभावना है। यात्रियों का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे जैसे हाई-स्पीड मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने मेंटेनेंस एजेंसी से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन गड्ढों को नहीं भरा गया और किनारों को मजबूत नहीं किया गया, तो सड़क की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ेगा और भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed