{"_id":"5cfc17fabdec22070e2bdf41","slug":"soda-altration-in-beer-sailsman-detained-grnoida-news-noi4422716107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर की बोतल में मिला रहा था सोडा, सेल्समैन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर की बोतल में मिला रहा था सोडा, सेल्समैन हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयर की बोतल में मिला रहा था सोडा, सेल्समैन हिरासत में
ग्रेटर नोएडा। आबकारी विभाग ने दादरी सूरजपुर कट के नजदीक शनिवार को बीयर की दुकान के सेल्समैन को बोतल खोलकर उसमें सोडा मिलाते हुए पकड़ लिया। विभाग ने दुकान को सीज करके उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है। वहीं, सेल्समैन को हिरासत में लिया है। सूरजपुर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह विभाग को सूचना मिली कि दादरी सूरजपुर कट के नजदीक स्थित दुकान में बीयर की बोतल खोलकर उसमें सोडा मिलाकर बेची जा रही है। आबकारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव और अरविंद राय ने सवेरे करीब 10:30 बजे दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अल्टरेशन करके बनाई गई वेब प्लेटिनम स्ट्रांग ब्रांड की बीयर की 24 बोतल पाई गई। इन पर लगे क्यूआर कोड की जांच की गई तो पाया गया कि यह टू वर्ग स्ट्रांग एक्सपोर्ट प्रीमियम बीयर का है। इसके बाद अवैध बीयर को कब्जे में लिया गया। दुकान के सेल्समैन को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है। दुकान का लाइसेंस निलंबित कर उसे सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शराब की अवैध बिक्री, ज्यादा कीमत पर बिक्री आदि अनियमितताओं को लेकर विभाग ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके जनता से फीडबैक मांगा था। इसके बाद ही दुकान में की जा रही मिलावट की सूचना मिली थी।