{"_id":"6200283466ef25751d42f44e","slug":"society-will-hand-over-to-aoa-only-after-due-process-grnoida-news-noi6308457114","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही एओए को सौंपेंगे सोसाइटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही एओए को सौंपेंगे सोसाइटी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी के पांच एवेन्यू को नियम के तहत अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) को हस्तांतरित करने के लिए बिल्डर ने सहमति दे दी है। गौड़ ग्रुप के मीडिया प्रभारी अभिमन्यु त्रिपाठी का कहना है कि हमने अब तक चार सोसाइटियों को हस्तांतरित किया है। इनमें जीसी-11, 12, 16 और 4 शामिल हैं। किसी भी सोसाइटी को एओए को हस्तांतरित करने की व्यवस्थित प्रक्रिया है। जिसका पूर्ण रूप से अनुसरण करते हुए पांचवें एवेन्यू को भी हस्तांतरित करने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में निवासियों और एओए के साथ बैठकें हो रही हैं। जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।
मामले में एओए के पदाधिकारियों का कहना हे कि बिल्डर व उनके प्रतिनिधि नियम कानून को दरकिनार कर मनमानी पर आमादा हैं। एओए के अध्यक्ष अनुपम जैन ने बताया कि शनिवार दोपहर को बिल्डर के साथ बैठक होनी थी। इसमें कॉमन एरिया एओए को हस्तांतरित किया जाना था। बिल्डर के ग्रुप मेंटेनेंस हेड राकेश शर्मा के साथ करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। उन्होंने कॉमन एरिया को हस्तांतरित करने पर सहमति जताते हुए बिल्डर से बात कर अंतिम निर्णय लेने की बात कही। इसके बाद दोबारा उन्होंने कोई संपर्क नहीं किया। सोसाइटी में तैनात असिस्टेंट फैसलिटी मैनेजर को भी कर्मचारियों के साथ वहां से हटा लिया।
अब तक वह लौटकर नहीं आए हैं। इस कारण एओए ने कॉमन एरिया के कामकाज की बागडोर थाम ली है। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को ग्रेनो प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार के समक्ष बिल्डर प्रतिनिधि के साथ बात हुई थी। बैठक में बिल्डर हवाला दिया था कि यदि किसी अन्य बिल्डर ने कॉमन एरिया एओए को ट्रांसफर किया है तो उसके दस्तावेज दिखा दें, वह भी उसका अनुसरण के लिए तैयार हैं। इस पर प्राधिकरण ने एओए द्वारा प्रस्तुत नोएडा प्राधिकरण का एक आदेश पत्र दिखाते हुए कॉमन एरिया का काम एओए को सौंपने के निर्देश दिए थे। इसी पत्र के आधार पर एओए ने कॉमन एरिया का कार्य अपने हाथों में लिया है।