{"_id":"6a11addde9f875e14f0e5bd8","slug":"societies-basements-are-filled-with-water-residents-say-the-foundation-is-weakening-noida-news-c-23-1-lko1064-95540-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटियों के बेसमेंट में भरा पानी, निवासी बोले- नींव कमजोर हो रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटियों के बेसमेंट में भरा पानी, निवासी बोले- नींव कमजोर हो रही
विज्ञापन
आरोप- बेसमेंट में भरे पानी में ही सड़ रहा कूड़ा, कई फ्लैटों में आ रहीं दरारें
नोट- ऑनलाइन न चलाई जाएं
अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कई सोसाइटियों के बेसमेंट में पानी भरने की समस्याएं सामने आ रहीं हैं। इनमें रहने वाले लोगों का कहना है कि इससे सोसाइटी की नींव कमजोर होती जा रही है। बेसमेंट में ही कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। इस कारण विभिन्न प्रकार की गैस निकल रहीं हैं। दूसरी ओर पानी में कूड़ा सड़ने की वजह से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।
अजनारा होम्स सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि अधिकतर टावरों के बेसमेंट में पानी भरा रहता है। इसके साथ ही कई फ्लैटों में दरारें भी देखी गईं हैं। कई बार मेंटेनेंस से लेकर बिल्डर प्रबंधन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। निवासी राकेश कुमार ने बताया कि कूड़ा प्रबंधन और एसटीपी संचालन सही न होने पर अमोनिया का उत्सर्जन हो रहा है।
वहीं, एम्स ग्रीन एवेन्यू में रहने वाले राकेश ने बताया कि बेसमेंट में जलभराव से दीवारें कमजोर होती जा रहीं हैं। यहां रहने वाले अभिषेक बताते हैं कि वर्षों से बेसमेंट साफ कराने की मांग की जा रही, लेकिन साफ-सफाई का काम तेजी से नहीं हो रहा। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में काम शुरू हुआ है, लेकिन काफी समय लग सकता है।
विज्ञापन
इसी तरह की समस्या राधा स्काई सोसाइटी की भी है। यहां रहने वाले गौरव ने बताया कि बारिश में बेसमेंट तालाब बन जाता है। पानी भरा होने के कारण दीवारों से प्लास्टर उखड़ रहा है। पार्किंग में गाड़ियों पर पानी गिरता रहता है। इस बारे में कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
इन सोसाइटियों में सबसे अधिक समस्या
सुपरटेक इकोविलेज-1
सुपरटेक इकोविलेज-2
राधा स्काई गार्डन
अमात्रा
विक्टी वन सोसाइटी
अजनारा होम्स
अजनारा ली गार्डन
ला रेजिडेंसिया
बेसमेंट में पानी भरे रहने से टावरों में रहने वालों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। साथ ही पानी में ही कूड़े को फेंकने से अमोनिया का रिसाव हो रहा है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो रही है। -पीयूष, अजनारा होम्स सोसाइटी
लीकेज की समस्या के कारण बेसमेंट में पानी भरा रहता है। बिना बारिश के बेसमेंट में पानी भरा रहता है। पार्किंग करने में भी परेशानी होती है। लोगों का जीना दूभर सा हो चुका है। -श्वेता,राधा स्काई सोसाइटी
बेसमेंट की समस्या के लिए कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया गया, लेकिन हालात में कुछ भी बदलाव नहीं हुआ। -संजय शर्मा, इकोविलेज एक
सोसाइटी की एक्शन कमेटी द्वारा किए गए प्रयास से कुछ काम हुए हैं। रोज बैठक करके एक-एक मुद्दे को आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। -गोपाल कुमार, एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी