फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Social Impact Assessment Survey will be conducted in Bodaki and other villages.

Noida News: बोड़ाकी व अन्य गांवों का सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट सर्वे होगा

Tue, 30 Sep 2025 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Social Impact Assessment Survey will be conducted in Bodaki and other villages.
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किसानों को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के लिए भूमि अर्जन से प्रभावित गांवों का सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट सर्वे कराने का आश्वासन दिया है। जल्द ही प्रभावित गांवों की शिफ्ट करने के लिए जमीन तय कर विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में किसानों के साथ जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बैठक की। किसानों का नेतृत्व कर रहे बलराज भाटी ने बताया कि मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्या को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बोड़ाकी व अन्य गांवों का सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट सर्वे कराया जाएगा। प्रशासक नियुक्त करके पुनर्वासन कमेटी बनाकर शिफ्ट करने नीति बनाई जाएगी। इस परियोजना और प्रभावित किसानों की समस्या के समाधान के लिए हर 15 दिन में बोड़ाकी व अन्य गांवों के किसानों की ओर से नियुक्त प्रतिनिधियों से वार्ता की जाएगी। प्रत्येक सप्ताह प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी खुद करेंगी। उन्होंने किसानों की इस बात पर सहमति दी कि बोड़ाकी के किसानों को गांव के पास ही बसाया जाएगा। इस अवसर पर बोड़ाकी गांव के किसान बलराज भाटी एडवोकेट, उदयवीर प्रधान, मनोज भाटी एडवोकेट, राजवीर फौजी, राजीव एडवोकेट, अमित भाटी एडवोकेट, नित्ते भाटी, सूबे सिंह भाटी, सतवीर भाटी व रविंद्र एडवोकेट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article