फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   social distancing forgot to get fertilizer

खाद पाने को भूले सोशल डिस्टेंसिंग

Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
social distancing forgot to get fertilizer
तावडू। शहर में पिछले 2 दिनों से यूरिया खाद का वितरण हो रहा है। इसको लेकर खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़ जुट रही है और खाद लेने के लिए जद्दोजहद जारी है। इस दौरान किसान कोविड-नियमों का भी जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन भी कोविड-नियमों के पालन को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। पुलिस प्रशासन के साथ नगर पालिका अधिकारियों को भी बिना मास्क घूमने वाले व सामाजिक दूरी की अवहेलना करने पर चालान करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एक बार फिर यूरिया खाद को लेकर किसानों की मारामारी देखने को मिली। भारी संख्या में किसान नई अनाज मंडी परिसर में खाद लेने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान लाइनों में लगे सैकड़ों किसान एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते नजर आए। इनमें महिलाओं की भी अच्छी खासी तादात थी। बिना मास्क कोरोना की नए वैरीएंट से बेखबर किसानों ने शारीरिक दूरी के नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई। यह हालात तो तब थे जब मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया कि महामारी को लेकर जिला प्रशासन कितनी सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

सुबह के समय किसानों की भारी भीड़ थी जिसको लेकर उन्होंने स्वयं मौके का मुआयना किया। बिना मास्क मिले किसानों को उन्होंने मास्क वितरित कराए। निश्चित दूरी तय कर लाइनें लगवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रभान भारद्वाज, थाना प्रभारी, तावडू शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed