फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Smart irrigation will bring greenery to parksTranslate

Noida News: स्मार्ट सिंचाई से छाएगी पार्कों में छाएगी हरियाली

Sun, 04 May 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Smart irrigation will bring greenery to parksTranslate
- नेहरू पार्क से एनडीएमसी ने की नई शुरुआत
विज्ञापन

-स्प्रिंकलर और ड्रिप तकनीक से होगी सिंचाई
-इस साल सभी बड़े पार्कों में लागू होगी योजना
-------------------
-40-50 प्रतिशत पानी की बचत होगी इस तकनीक से
-2025-26 तक लोधी गार्डन समेत अन्य पार्कों में लागू होगी
विनोद डबास
नई दिल्ली। नई दिल्ली के पार्क अब सिर्फ खूबसूरत नहीं, तकनीकी रूप से स्मार्ट भी बनते जा रहे हैं। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने जल संरक्षण और हरियाली को बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस कड़ी में उसने नेहरू पार्क में ‘स्मार्ट सिंचाई प्रणाली’ का पायलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब उसकी योजना है कि इस मॉडल को लोधी गार्डन, टॉलकाटोरा गार्डन और अन्य बड़े पार्कों में भी लागू किया जाए।
एनडीएमसी ने नई तकनीक के तहत नेहरू पार्क में स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई व्यवस्था स्थापित की है, जिससे पौधों को उनकी जरूरत के मुताबिक ही पानी मिलता है। यह व्यवस्था सेंसर और कंट्रोल सिस्टम से जुड़ी है, जो मिट्टी की नमी, तापमान और मौसम को समझकर पानी छोड़ती है। इस तकनीक से 40 से 50 फीसदी पानी की बचत हो रही है। नेहरू पार्क में पाइपलाइन, टाइमर, नमी सेंसर और कंट्रोल पैनल जैसी सुविधाएं लगाई गई हैं। अब मैन्युअल सिंचाई की आवश्यकता नहीं रही। यह मॉडल एनडीएमसी के लिए न केवल पर्यावरणीय दृष्टिकोण से लाभकारी रहा, बल्कि कर्मचारियों के समय और संसाधनों की भी बचत हुई।
विज्ञापन

उसकी योजना है कि वर्ष 2025-26 तक लोधी गार्डन, बौद्ध विहार, बेगम जोराबाग और तालकटोरा गार्डन सहित सभी बड़े पार्कों में यह तकनीक लागू कर दी जाए। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और आवश्यक बजट भी प्रस्तावित किया जा चुका है। परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
हरियाली को टिकाऊ और वैज्ञानिक तरीके से संजोने की कोशिश
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने बताया कि नेहरू पार्क में इस तकनीक से शानदार परिणाम मिले हैं। पानी की बर्बादी रुकी है और हरियाली पहले से बेहतर नजर आ रही है। हम वर्तमान वित्त वर्ष में इसे अन्य प्रमुख पार्कों में भी लागू करेंगे। यह पहल सिर्फ एक सिंचाई योजना नहीं, बल्कि राजधानी की हरियाली को टिकाऊ और वैज्ञानिक तरीके से संजोने का एक ठोस कदम है। नेहरू पार्क में सफलता मिलने के बाद यह तय है कि तकनीक के साथ हरियाली का यह सफर और भी रंग लाएगा।

---------------

जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम
एनडीएमसी का मानना है कि जल एक बहुमूल्य संसाधन है और इसका उपयोग बुद्धिमानी से किया जाना चाहिए। इस तकनीक के जरिए न केवल जल संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा, बल्कि ऑपरेशनल लागत में भी भारी कमी आएगी। अधिकारी बताते हैं कि मैनुअल सिंचाई में जहां चार-पांच कर्मचारी प्रतिदिन घंटों काम करते थे, वहीं अब यह पूरी प्रणाली कंट्रोल पैनल से संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed