फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Slow though it may be, women are soaring high in the realm of entrepreneurship.

Noida News: धीमी ही सही, पर उद्यमिता के आसमान में ऊंची है महिलाओं की उड़ान

Tue, 07 Jul 2026 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Slow though it may be, women are soaring high in the realm of entrepreneurship.
फोटो----
विज्ञापन

धीमी ही सही, पर उद्यमिता के आसमान में ऊंची है महिलाओं की उड़ान
-जिले में 12 हजार महिला उद्यमी संभाल रहीं शहर की आर्थिक बागडोर
-बीते साल 5 हजार में से 1000 से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण
-हालांकि लोन से लेकर जमीन के आवंटन में नहीं मिल रहा प्रशासन का साथ

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर के उद्यम जगत में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। हालांकि, पुरुषों के मुकाबले इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी है, लेकिन समय के साथ महिलाएं मजबूत पहचान बना रही हैं। जिला उद्योग केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, जिले में फिलहाल 12 हजार से अधिक महिला उद्यमी सक्रिय हैं। पिछले पांच वर्षों के ट्रेंड को देखें तो हर साल औसतन एक हजार नई महिलाएं अपना पंजीकरण करा रही हैं।

सरकारी आकड़ों के अनुसार, बीते साल कुल 5200 उद्यम पंजीकृत किए गए। इस दौरान करीब 1040 से ज्यादा महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया। यानी हर साल करीब 18-20 प्रतिशत महिलाएं अपने उद्योग का पंजीकरण करा रही हैं। बाकी पुरुष शामिल हैं, जो अपने उद्योग का पंजीकरण करा रहे हैं। सूरजपुर निवासी पेंट कारोबारी शिखा मिश्रा ने बताया, महिलाओं की गति पुरुषों के मुकाबले थोड़ी थीमी होने का एक प्रमुख कारण उन्हें आज भी समय पर सरकारी सहयोग और समाज का सहयोग नहीं मिल पाता है। उदाहरण के लिए सरकार की ओर से बैंकों की तरफ से दी जाने वाली ऋण सुविधा, प्रशासन की ओर से जमीन मिलने की समस्या समेत अन्य समस्याएं शामिल हैं। इसी कारण कई महिलाएं पीछे रह जाती हैं। वहीं, सेक्टर-62 निवासी पेपर बैग कारोबारी आकांक्षा चुघ ने बताया कि यदि सरकार महिलाओं के लिए थोड़ी और राहत दे तो उनकी उद्यमी बनने की राह और भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

बैंक से नहीं मिलता लोन, जमीन तक लेने के पड़ जाते हैं लाले
महिला उद्यमी संगठनों का कहना है कि महिलाओं को उद्योग शुरू करने के लिए बैंक से लोन लेने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में वह योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। उनका कहना है कि बैंक जैसे ही देखती हैं कि महिला ने आवेदन किया है, तो पूछताछ ज्यादा बढ़ जाती है। गारंटर से लेकर उद्योग के भविष्य की रणनीतियाों की जानकारी भी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को बैंक लोन देने में आनाकानी करती हैं, ऐसे में दिक्कत होती है। -शिखा मिश्रा, पेंट कारोबारी
जब मेैनें अपना कारोबार शुरू किया था, तब जमीन लेने में काफी दिक्कत आई थी। -आकांक्षा चुघ, पेपर कारोबारी
किसी योजना का भी लाभ लेना चाहो तो तमाम पूछताछ होती है। मसक्कत करनी पड़ती है। -निधि जैन, कपड़ा कारोबारी
महिलाओं को जमीन मिलने में प्राथमिकता मिले, प्राधिकरण के सीईओ से भी आग्रह किया है -विमला बाथम, प्रमुख कारोबारी व पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed