{"_id":"644ec55fbd370180610d1614","slug":"slogan-of-when-will-be-registry-and-will-get-possession-echoed-in-the-societies-of-greno-west-grnoida-news-c-23-1-noi1091-7472-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में गुंजा ''''''''''''''''कब होगी रजिस्ट्री व मिलेगा कब्जा''''''''''''''''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में गुंजा ''''''''''''''''कब होगी रजिस्ट्री व मिलेगा कब्जा''''''''''''''''
विज्ञापन
फोटो:
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में गूंजा ‘कब होगी रजिस्ट्री व मिलेगा कब्जा’ का नारा
- 15 से अधिक सोसाइटियों में खरीदारों ने किया प्रदर्शन, बड़े स्तर पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की 15 से अधिक सोसाइटियों के खरीदार और निवासियों ने रविवार को बिल्डर और प्राधिकरण के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सभी जगह एक समय पर लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। मौके पर खरीदारों को घर पर कब्जा दिलाने और फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के नारे लगाए गए। खरीदारों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट खरीदार रजिस्ट्री और कब्जा देने की मांग को लेकर पिछले 22 सप्ताह से एक मूर्ति गोल चक्कर पर प्रदर्शन कर रहे थे। फिलहाल समय जिले में धारा-144 लागू है। इस कारण खरीदारों ने सोसाइटी स्तर पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया। इसी के तहत रविवार को ग्रेनो वेस्ट की 15 से अधिक सोसाइटियों के खरीदारों ने एक समय पर प्रदर्शन किया। अपनी-अपनी सोसाइटी में खरीदारों और निवासियों ने नारेबाजी कर रजिस्ट्री कराने और कब्जा दिलाने की मांग की। सुपरटेक इको विलेज 1, 2 व 3, अजनारा होम्स, कासा ग्रीन्स वन, आरसिटी रेजेंसी पार्क, अपैक्स गोल्फ एवेन्यू, एलिगेंट विले, श्रीराधा एक्वा गार्डेन, देविका गोल्ड होम्स, रक्षा एडेला, ला रेजीडेंसिया, संस्कृति, सुपरटेक केपटाउन व मैस्कॉट मनोरथ समेत अन्य सोसाइटियों में प्रदर्शन हुआ। लोगों ने सरकार से चुनाव में किए गए वादे पर जवाब मांगा है।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे मिहिर गौतम ने बताया कि यह अभी शुरुआत है। धीरे-धीरे ग्रेनो वेस्ट की सभी सोसाइटियों में प्रदर्शन शुरू होंगे। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार के सामने रखते रहेंगे। अजनारा होम्स सोसाइटी में चंदन सिन्हा, दिनकर, सुबोध सिंह, भूपेंद्र सिंह समेत 200 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया। वहीं कासा ग्रीन्स वन सोसाइटी में महेश यादव, करुणाकर बिस्वाल, निधि, अनुपमा, एके श्रीवास्तव सहित अन्य खरीदारों ने प्रदर्शन कर रजिस्ट्री नहीं होने पर सवाल उठाए है। इको विलेज-2 सोसाइटी में राजकुमार, नीरज, मयंका, नंदिनी, सीवी सिंह, मनोज, संतोष समेत अन्य खरीदारों ने सोसाइटी के अंदर पैदल मार्च किया। जबकि इको विलेज-3 सोसाइटी में मृत्युंजय सहित अन्य घर खरीदारों ने इस मुहिम का समर्थन किया। आरसिटी रेजेंसी पार्क में पुरुषोत्तम, शशि भूषण, आशुतोष, सुभाष, संजय व अन्य और एलिगेंट विले सोसाइटी में सचिन गुप्ता, एनएस रावत, आईपी सिंह, अजीत सिंह, राहुल समेत अन्य खरीदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। अपैैक्स गोल्फ एवेन्यू में रोहित मिश्रा, हिमांशु, बिपिन, निशांत, सुधांशु सहित कई घर खरीदारों ने प्रदर्शन कर रजिस्ट्री कराने की मांग की। राधा एक्वा गार्डन में शशांक, अमित, गौरव, कमलेश, कपिल व अन्य खरीदारों ने प्रदर्शन कर अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने जारी किया सुपरटेक बिल्डर को नोटिस
- नोटिस के बाद भी इको विलेज-1 निवासी जारी रखेंगे धरना
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इको विलेज-1 सोसाइटी के निवासियों की शिकायत पर सुपरटेक बिल्डर को नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने सात दिन के अंदर खरीदारों की समस्याओं पर जवाब मांगा है। निवासियों ने बताया कि 17 मार्च को प्राधिकरण की मध्यस्थता में बैठक हुई थी। जहां निवासियों ने अपनी समस्याओं की सूची सौंपी थी। निवासी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने, सुरक्षा, बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधा नहीं मिलने से परेशान है। अब प्राधिकरण ने बिल्डर को नोटिस जारी कर सभी समस्याओं पर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।
वहीं बिसरख कोतवाली पुलिस की ओर से धारा-144 का नोटिस जारी करने के बावजूद ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-1 सोसाइटी के निवासियों ने धरना जारी रखने का फैसला लिया है। रविवार को निवासियों ने भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में रंजना, विजय, समीर, अभिशेष, बीएस त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में घर खरीदार मौजूद रहे। उनका कहना है कि अन्य सोसाइटी के लोगों का समर्थन मिल रहा है। जिससे उनको हौंसला मिला है। शनिवार को बिसरख कोतवाली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नोटिस जारी किया था। ब्यूरो