{"_id":"6907a7cd694b86fd440883c4","slug":"sleeper-bus-collides-with-truck-while-trying-to-overtake-na-news-c-214-1-knj1005-139564-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओवर टेक के प्रयास में स्लीपर बस ट्रक से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओवर टेक के प्रयास में स्लीपर बस ट्रक से टकराई
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निकवा के पास रविवार भोर में स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चार यात्री घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। बस 52 यात्रियों को लेकर वाराणसी से दिल्ली जा रही थी।
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी बस चालक संदीप वाराणसी से स्लीपर बस लेकर दिल्ली जा रहे थे। यूपीडा कर्मचारियों के अनुसार बस में 52 यात्री सवार थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के निकवा गांव के पास भोर में चार बजे ओवर टेक के प्रयास में आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद यात्री एक-दूसरे की सीट पर उछल कर जा गिरे और चीखपुकार मच गई। बस में सवार गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी मोहम्मद अजीज, लखनऊ के थाना सरोजनी नगर के नानामऊ निवासी रोहित कश्यप, प्रयागराज के थाना अल्लापुर निवासी अभिषेक पांडेय, गोरखपुर के थाना चिड़िया लाल के मोहल्ला नकहा मकान नंबर तीन निवासी अभिषेक मिश्रा को चोटें आई।
घायलों का मौके पर ही प्राथमिक इलाज किया गया। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह, डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।