{"_id":"6428861bb3139e4a57040094","slug":"six-year-old-child-died-due-to-drowning-in-pit-noida-news-c-1-gnd1002-395480-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के ध्यानार्थ : गड्ढे में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के ध्यानार्थ : गड्ढे में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
गड्ढे में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत
नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के भूरा गांव में तीन दिन पहले घर के बगल में खाली प्लॉट में पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे चंदन की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को उसका शव गड्ढे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर-39 कोतवाली प्रभारी अजय चाहर ने बताया कि बच्चा तीन दिन से लापता था। पिता रिंकी दास ने गुमशुदगी की शिकायत दी थी। शनिवार को ग्रामीणों ने खाली प्लॉट के पानी भरे गड्ढे में बच्चे का शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। रिंकी दास ने बच्चे की पहचान कर ली। वह 30 मार्च को अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने चंदन के छत से पानी भरे गड्ढे में गिरने की आशंका जताई है। मूलरूप से अलीगढ़ निवासी रिंकी एक निजी कंपनी में दैनिक मजदूरी का काम करता है। ब्यूरो