{"_id":"6af88f8b1a544cb51b0ed9e4","slug":"six-sports-facilities-are-to-be-built-within-three-years-plans-for-only-four-have-been-approved-so-far-noida-news-c-1-noi1095-4933371-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन साल में बननी हैं छह खेल सुविधाएं, छह महीने में चार के नक्शे ही पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन साल में बननी हैं छह खेल सुविधाएं, छह महीने में चार के नक्शे ही पास
विज्ञापन
सेक्टर-150 स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-2 की स्थिति, चार नई ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को भी मिली मंजूरी
क्रिकेट अकादमी पहले से संचालित होने का बिल्डर ने दिया ब्योरा, गोल्फ कोर्स, अस्पताल और सड़कों के विकास की स्थिति स्पष्ट नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-150 स्थित स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-2 का संशोधित लेआउट पास होने के छह महीने बाद भी खेल सुविधाओं के विकास की रफ्तार धीमी है। संशोधित लेआउट में तीन साल के भीतर छह खेल सुविधाएं, मेडिसिन सेंटर (अस्पताल), फूड एंड बेवरेज शॉप्स और इन्हें जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण पूरा कर पूर्णता प्रमाणपत्र हासिल करने की शर्त रखी गई है। हालांकि, छह महीने बीतने के बाद अब तक चार खेल सुविधाओं के ही नक्शे पास हो सके हैं। बिल्डर ने प्राधिकरण को जानकारी दी है कि सेक्टर में क्रिकेट अकादमी पहले से तैयार है और इसका संचालन भी हो रहा है। वहीं, गोल्फ कोर्स, अस्पताल और अन्य सुविधाओं के विकास की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि बिल्डर लोटस ग्रीन को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक टेनिस सेंटर, इनडोर बहुउद्देशीय खेल परिसर, स्विमिंग सेंटर और बहुउद्देशीय खेल मैदान के नक्शे पास किए गए हैं। इनका निर्माण चार अलग-अलग बिल्डरों की जिम्मेदारी है। टेनिस सेंटर करीब चार एकड़ में विकसित किया जाएगा। इसमें छह कोर्ट होंगे, जिनमें दो चैंपियनशिप कोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा पवेलियन, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, भोजन कक्ष और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। चार अभ्यास कोर्ट भी बनाए जाएंगे।
इनडोर बहुउद्देशीय खेल परिसर में जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, स्क्वैश, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और रॉक क्लाइंबिंग जैसी खेल गतिविधियों की सुविधा होगी। वहीं, बहुउद्देशीय खेल मैदान में भी विभिन्न खेलों के आयोजन की व्यवस्था की जाएगी। स्विमिंग सेंटर भी प्रस्तावित खेल सुविधाओं में शामिल है। हालांकि, गोल्फ कोर्स, मेडिसिन सेंटर, फूड एंड बेवरेज शॉप्स और खेल सुविधाओं को जोड़ने वाली सड़कों के विकास को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
13.29 लाख वर्ग मीटर में फैला है प्लॉट-2
सेक्टर-150 स्थित स्पोर्ट्स सिटी का प्लॉट नंबर-2 करीब 13 लाख 29 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला है। इसका आवंटन सात जुलाई 2014 को हुआ था। उपविभाजन के बाद यह प्लॉट 24 हिस्सों में बंट चुका है। वर्तमान में यहां आठ परियोजनाओं में पांच हजार से अधिक लोग रह रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत समाधान योजना तैयार होने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने छह मई 2026 को संशोधित लेआउट को मंजूरी दी थी।
चार नई ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के नक्शे भी पास
स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-2 में चार खेल सुविधाओं के साथ चार नई ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के नक्शे भी पास किए गए हैं। अलग-अलग बिल्डरों की इन परियोजनाओं में तीन हजार से अधिक फ्लैट बनाए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत तैयार समाधान योजना में इन ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को पांच साल में पूरा करने की शर्त रखी गई है।
कोट
स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-2 में चार ग्रुप हाउसिंग और चार खेल सुविधाओं के नक्शे मानकों का परीक्षण करने के बाद पास किए गए हैं। बिल्डरों को तय समय में खेल सुविधाओं का विकास पूरा कर पूर्णता प्रमाणपत्र हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
कृष्ण करुणेश, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण