फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six months record broken, 235 cases of corona in one day

छह माह का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में कोरोना के 235 केस

Sat, 06 Aug 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Six months record broken, 235 cases of corona in one day
नोएडा। जिले में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 22 बच्चों सहित 235 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। छह माह बाद सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 815 पहुंच गई है। वहीं, अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा जारी है।
विज्ञापन

जिले में लगभग दो हजार जांच रोजाना की जा रही हैं। जांच में लगभग हर आठवां मरीज संक्रमित पाया गया। संक्रमण दर 11.75 तक पहुंच गई है। वहीं, नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की दर घटकर आधी रह गई है। स्कूली बच्चों में भी तेजी से संक्रमण का प्रसार हो रहा है। जिले के निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। डिप्टी सर्विलांस अधिकारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि छह माह के अंतराल में यह पहला मौका है जब सर्वाधिक केस दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 5 फरवरी को 233 मामले सामने आए थे। संक्रमितों में सबसे ज्यादा नोएडा के निवासी हैं। हालांकि, 98 फीसदी मरीजों में हल्के लक्षण हैं, जिनका होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

4134 लोगों को लगी वैक्सीन
जिले के चारों ब्लॉक में 4134 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। 12 से 14 साल आयु के 980 बच्चों ने पहली व 714 ने दूसरी डोज लगवाई। 15 से 17 साल के 412 किशोरों ने पहली व 440 ने दूसरी डोज लगवाई। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 53 लोगों ने पहली व 131 ने दूसरी डोज लगवाई, जबकि एहतियाती डोज लेने वालों की संख्या 1347 दर्ज की गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 57 लोगों ने एहतियाती डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed