फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six members of two families stuck in lift for 45 minutes

Noida News: 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे दो परिवार के छह सदस्य

Thu, 07 Mar 2024 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Six members of two families stuck in lift for 45 minutes
45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे दो परिवार के छह सदस्य
विज्ञापन

- ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी की घटना, अलार्म बजाने और हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने से नहीं मिली मदद
- दोस्तों से मदद मांगने पर एओए की टीम के कहने पर मेंटेनेंस कर्मियों ने बाहर निकाला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी के एक टावर की लिफ्ट में दो परिवार के छह सदस्य करीब 45 मिनट तक फंसे रहे। इनमें दो बच्चे भी शामिल थे। आरोप है कि अलार्म बजाने और हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने के बाद भी समय से मदद नहीं मिली। बाद में दोस्तों से मदद मांगने पर एओए की टीम ने मेंटेनेंस कर्मचारियों की मदद से दोनों परिवार को बाहर निकाला। सोसाइटी निवासियों ने लिफ्ट का रखरखाव सही तरीके से नहीं करने का आरोप लगाया है।

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के ट्यूलिप टावर निवासी दुर्गेश यादव मंगलवार रात परिवार के साथ कॉमन एरिया में टहल रहे थे। रात करीब 11 बजे वह पत्नी निधि और 6 वर्षीय बेटे विराट के साथ फ्लैट में जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। उनके साथ एक अन्य दंपती और बच्चा भी साथ था। आरोप है कि दूसरे और तीसरे फ्लोर के बीच में लिफ्ट अचानक अटक गई। काफी देर तक लिफ्ट का अलार्म बजाने और हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर भी मदद नहीं मिली। करीब 45 मिनट तक दोनों परिवार लिफ्ट में फंसे रहे।
विज्ञापन

लिफ्ट से ही उन्होंने दोस्तों और एओए के सदस्यों को फोन किया। एओए सदस्यों के मेंटेनेंस टीम को सूचना देने के बाद दोनों परिवार को बाहर निकाला गया। पीड़ितों का आरोप है कि लिफ्ट में फंसने के कारण बच्चे व महिलाएं काफी सहम गई थीं। लिफ्ट में उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत पेश आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गौड़ ग्रुप के मीडिया प्रभारी का कहना है कि फरवरी में सोसाइटी के रखरखाव की जिम्मेदारी एओए को दी जा चुकी है। अब जिम्मेदारी एओए की है। वहीं एओए के सदस्यों का कहना है कि बिजली जाने से लिफ्ट रुकी थी। समय पर पहुंचकर लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाल लिया गया था। लिफ्ट की फिर से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed