{"_id":"628fdfd565a6aa32230570ce","slug":"sit-constituted-to-investigate-chithera-land-scam-noida-news-noi6507938169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटहेरा भूमि घोटाले की जांच के लिए एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिटहेरा भूमि घोटाले की जांच के लिए एसआईटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। चिटहेरा भूमि घोटाले के संबंध में दादरी कोतवाली में दर्ज कराए गए केस की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने जांच के लिए क्राइम ब्रांच के दो निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी है। वहीं, एडिशनल पुलिस कमिश्नर भारती सिंह और क्राइम ब्रांच डीसीपी अभिषेक जांच की निगरानी कर दिशानिर्देश देते रहेंगे। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आएंगे और शिकंजा कसेगा।
दादरी कोतवाली में प्रशासन ने हाल ही में एक के बाद एक दो केस दर्ज कराए थे। इनमें भूमाफिया यशपाल तोमर समेत नौ लोगों को नामजद किया गया था। दूसरी एफआईआर में दादरी और हापुड़ में तैनात रहे दो तत्कालीन अधिकारियों का भी जिक्र किया गया था। इसके अलावा उत्तराखंड कैडर के कुछ आईएएस और आईपीएस अफसरों के परिजनों व रिश्तेदारों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही थी। जांच अधिकारी एडीएम फाइनेंस वंदिता श्रीवास्तव ने अपनी रिपोर्ट पूरी करने के बाद शासन को भेज दी है। अब शासन स्तर पर इस मामले में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। एसआईटी की जांच से जहां पीड़ितों को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है।
वहीं, सोशल मीडिया पर ये भी सूचना वायरल हो रही है कि हाईकोर्ट से दो आरोपियों की अग्रिम जमानत मंजूर की गई है और उन्हें देश न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।