फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Singing of Vande Mataram will be made compulsory in every educational institution of the state

Noida News: प्रदेश के हर शैक्षणिक संस्थान में अनिवार्य कराएंगे वंदे मातरम का गायन

Tue, 11 Nov 2025 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Singing of Vande Mataram will be made compulsory in every educational institution of the state
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई मत या मजहब राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता। वंदे मातरम के प्रति सबके मन में सम्मान का भाव होना होना चाहिए। इसके लिए वह उत्तर प्रदेश के हर विद्यालय, हर शैक्षणिक संस्थान में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य कराएंगे ताकि नागरिकों के मन में भारत माता, अपनी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत हो सके।
विज्ञापन




सीएम योगी सोमवार को नगर निगम परिसर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क से निकली एकता यात्रा के पूर्व उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में निकाली गई एकता यात्रा का गोरखपुर से शुभारंभ किया। उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान को श्रद्धाभाव से याद किया। वहीं वंदे मातरम में संशोधन और विरोध को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर सीधा प्रहार किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्रगीत वंदे मातरम ने आजादी के आंदोलन में भारत की सोई चेतना को जागृत किया, उसमें पहले कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए संशोधन किया और आज फिर कुछ लोग वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत आस्था यदि राष्ट्र के आड़े आए तो उसे एक छोर पर रख देना चाहिए। कुछ लोगों के लिए आज भी उनका व्यक्तिगत मत और मजहब बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सपा के एक सासंद द्वारा वंदे मातरम गाने से इनकार करने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग जिन्ना को सम्मान देने के लिए होने वाले कार्यक्रम में तो शामिल होते हैं लेकिन सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होते।




पैदा होने से पहले ही दफन कर देना होगा नए जिन्ना को



सीएम योगी ने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि उन कारणों को ढूंढें जो समाज को बांटने वाले हैं। जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर विभाजन नए जिन्ना को पैदा करने की साजिश का हिस्सा है। हमें ध्यान रखना होगा कि भारत के अंदर फिर से कोई जिन्ना न पैदा होने पाए। अगर जिन्ना पैदा होने का साहस करता है तो हमें उससे राष्ट्रीय एकता को चुनौती मिलने से पहले ही दफन कर देना होगा। इसके लिए भारत के हर नागरिक को खड़ा होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed