फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Singapore City' to be developed in YEIDA for Singaporean companies; agreement reached on the proposal

Noida News: सिंगापुर की कंपनियाें के लिए यीडा में बनेगा सिंगापुर सिटी, प्रस्ताव पर बनी सहमति

Thu, 29 Oct 2026 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
'Singapore City' to be developed in YEIDA for Singaporean companies; agreement reached on the proposal
सिंगापुर की कंपनियाें के लिए यीडा में बनेगा सिंगापुर सिटी, प्रस्ताव पर बनी सहमति
विज्ञापन

- निवेशकों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, निवेश का दिया गया आमंत्रण
- अधिकारियों का कहना, लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावना

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के पास यीडा क्षेत्र में प्रस्तावित सिंगापुर सिटी के प्रस्ताव पर निवेशकों ने अपनी सहमति दी है। मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में सिंगापुर के निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल ने इस प्रोजेक्ट पर अपनी सहमति दी। अधिकारियों का कहना है कि सिंगापुर यमुना सिटी में खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावना देख रहा है। इसके लिए दो कंपनियों के साथ एमओयू भी हुए हैं।
लखनऊ में रही इस मुलाकात में मुख्यमंत्री के अलावा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के नेतृत्व में आए 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से मिले। बैठक में प्रमुख रूप से यमुना सिटी के सेक्टर-6ए में प्रस्तावित सिंगापुर सिटी और एक डेडीकेटेड हाइटेक इंडस्टि्रयल टाउनशिप विकसित करने पर वार्ता हुई। इस वार्ता का उद्देश्य सिंगापुर की कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करना और दोनों पक्षों के बीच औद्योगिक एवं कारोबारी सहयोग को नई गति देना भी रहा।
विज्ञापन

निवेशकों को बताया गया कि सिंगापुर यात्रा के समय भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट ‘सिंगापुर सिटी’ और हाईटेक इंडस्टि्रयल टाउनशिप विकसित करने पर मुख्यमंत्री की वार्ता हुई थी। 2026 की शुरुआत में इस यात्रा के दौरान करीब 60,000 करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर सहमति बनी थी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स, हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, क्लाउड सेवाओं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और वाटर रीसाइक्लिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं इस क्षेत्र में हैं। कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की कंपनी एग्रीकॉर्प इंटरनेशनल तथा अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र की कंपनी ब्लू प्लेनेट एनवायरनमेंटल सॉल्यूशंस के साथ एमओयू भी साइन किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के चेयरमैन मार्क ली, एसबीएफ-इंडिया बिजनेस कमेटी के चेयरमैन प्रसून मुखर्जी, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के सीईओ कोक पिंग सून, आईएचसीएल के एमडी एवं सीईओ पुनीत छतवाल, अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed