फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sidewalks gone, life on the street

अमर उजाला पड़ताल : फुटपाथ गायब, सड़क पर जिंदगी

Thu, 29 Oct 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Sidewalks gone, life on the street
फोटो
विज्ञापन


फुटपाथ गायब, सड़क पर जिंदगी
- सेक्टर 12 और 22 में फुटपाथ पर दुकानें, सेक्टर 18 की अट्टा मार्केट में पैदल चलने की जगह तक नहीं
- सेक्टर 53 से 29 तक एलिवेटेड रोड के नीचे फुटपाथ पर रखे गमले, बची जगह पर भी अतिक्रमण
नोएडा। शहर में पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ अतिक्रमण और अव्यवस्थित इस्तेमाल के कारण मुश्किल हो गए हैं। इन पर दुकानें, शौचालय और नोएडा प्राधिकरण के गमले तक रास्ता घेर रहे हैं। बची हुई जगह पर भी अतिक्रमण पसरा है, जिससे पैदल यात्रियों को मजबूरी में सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है। इससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच हादसे का खतरा बना रहता है।

शहर में फुटपाथ बनाने पर भारी खर्च किया जा रहा है लेकिन उनका इस्तेमाल पैदल यात्रियों के लिए जगह ही नहीं बची है। फुटपाथों पर कब्जे के कारण राहगीरों को सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। बाजार और रिहायशी इलाकों में पैदल चलने वालों की आवाजाही के बावजूद फुटपाथ खाली नहीं हैं। सार्वजनिक रास्तों पर दुकानें खुलने के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रहे हैं, यह एक बड़ा सवाल है।
विज्ञापन


सेक्टर 12, 22 में दुकानों का कब्जा

सेक्टर 12 और 22 में फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों के लिए जगह सीमित हो गई है। यहां लोगों ने दुकानें खोल रखी हैं, जिससे राहगीरों को सड़क से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अट्टा मार्केट में फुटपाथ ही गायब

सेक्टर 18 की अट्टा मार्केट में भी अतिक्रमण ने फुटपाथ का इस्तेमाल मुश्किल कर दिया है। दुकानों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के कारण पैदल चलने की जगह घिरी हुई है। खरीदारी करने आने वाले लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है। बाजार में भीड़ के दौरान स्थिति और मुश्किल हो जाती है।

एलिवेटेड रोड के नीचे प्राधिकरण के गमले और अतिक्रमण

सेक्टर 53 से सेक्टर 29 तक एलिवेटेड रोड के नीचे बने फुटपाथ पर नोएडा प्राधिकरण ने गमले रखे हुए हैं। इससे पैदल चलने के लिए उपलब्ध जगह प्रभावित होती है। जहां जगह बची है, वहां भी अतिक्रमण की स्थिति है। ऐसे में फुटपाथ का मूल उद्देश्य ही पूरा नहीं हो पा रहा है। प्राधिकरण की ओर से सुंदरीकरण के लिए रखे गए गमले भी यदि पैदल रास्ता घेरते हैं, तो उनके स्थान पर सवाल उठना लाजिमी है।


सड़क पर चलने को मजबूर पैदल यात्री

शहर के अलग-अलग इलाकों में फुटपाथ पर कब्जे का खामियाजा पैदल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और बाजार आने वाले लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है। यह स्थिति उनके लिए असुरक्षित है। फुटपाथों से अतिक्रमण हटाकर उन्हें पैदल यात्रियों के लिए खाली कराया जाना चाहिए। साथ ही, इन पर नियमित निगरानी भी होनी चाहिए ताकि समस्या दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed