फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Siddharthnagar News : Theft : Anger increased with terror...innocents are becoming victims of mob's anger

चोरी : दहशत के साथ बढ़ा आक्रोश...भीड़ के गुस्से का शिकार हो रहे बेगुनाह

Mon, 08 Sep 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 08 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Theft : Anger increased with terror...innocents are becoming victims of mob's anger
सिद्धार्थनगर। चोर के शोर के बीच लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। अब कोई भी संदिग्ध या बेगुनाह नया व्यक्ति भीड़ का शिकार बन जा रहा है। किसी को भी पकड़कर दो-चार हाथ जड़ देने के मामले तो आम हैं।
विज्ञापन

वहीं सामने वाले के कुछ बताने ये पहले भीड़ उसे गुस्से का शिकार बना ले रही है। इसमें बड़ी अनहोनी होने का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे कई मामले में पुलिस ने भीड़ की ओर से सुपुर्द किए गए संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है, जबकि जानकारी देने के बाद भी पिटाई पर भीड़ में शामिल कुछ लोगों पर केस भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरी के मामले अचानक बढ़ गए हैं। बीते चार-पांच दिन में देर रात ड्रोन उड़ता दिखने पर लोगों में दहशत है। ऐसे में रात नौ बजे के बाद ग्रामीण टोली बनाकर पहरा दे रहे हैं और इस बीच में गांव के पास से गुजर रहे किसी भी अनजान व्यक्ति को पकड़ ले रहे हैं। जबतक वह अपने बारे में जानकारी दे पाता तो पिटाई भी कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह में इस प्रकार की 10 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसे नहीं कहना गलत नहीं होगा कि अगर बाहर निकल रहे हैं तो समय से अपने घर पहुंच जाएं और अगर भीड़ रोकती है तो उससे पहले उसको यह जानकारी दें कि हम फल गांव के निवासी हैं, थाना क्षेत्र में गांव पड़ता है।
अगर उसे टकराने की कोशिश करते हैं या गुस्से में आते हैं तो आप भी भीड़ के गुस्से का शिकार बन सकते हैं। जानकारों का कहना है कि इसमें प्रशासन को सतर्क होने की जरूरत है। क्योंकि, भीड़ का हमला बहुत ही गंभीर होता है।

युवक को पकड़कर बंधक बनाया : चार दिन पर डुमरियागंज थाना क्षेत्र में रात में गांव की पहरेदारी कर रहे कुछ लोगों ने एक युवक को चोर बताते हुए पकड़ लिया। इसके बाद चोर-चोर कहते हुए कुछ लोगों ने दो चार थप्पड़ भी जड़ दिए। इसके बाद बंधक बनाकर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed