फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Siddharthnagar News: Recruitment is being done through a transparent process, youth are getting employment: Kanhaiya

पारदर्शी प्रक्रिया से हो रही भर्ती, युवाओं को मिल रहा रोजगार : कन्हैया

Mon, 08 Sep 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 08 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Recruitment is being done through a transparent process, youth are getting employment: Kanhaiya
- आंबेडकर सभागार में जिले में चयनित 25 नवनियुक्त अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट के आंबेडकर सभागार में देखा गया। डीएम डॉ. राजागणपति आर और भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने जिले में चयनित 25 नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उप्र के 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार पारदर्शी प्रक्रिया से भर्ती किया जा रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों को नियुक्ति मिल रही है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजागणपति आर ने बताया कि उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास विभाग की ओर से चयन प्रक्रिया के तहत अनुदेशक चयनित हुए हैं। सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोग शासन के निर्देशानुसार कार्य करें। प्रदेश के 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। जनपद सिद्धार्थनगर के 25 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। आप लोग अपने दायित्वों को निर्वहन करें और लोगों को प्रशिक्षण दें, जिससे उन्हें भी रोजगार मिले। कार्यक्रम में आईटीआई की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई डुमरियागंज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed