{"_id":"68bdd92c690694bf1408db3c","slug":"siddharthnagar-news-gbca-a-beat-b-by-four-wickets-na-news-c-227-1-sdn1003-144202-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीबीसीए ए ने बी को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीबीसीए ए ने बी को चार विकेट से हराया
Mon, 08 Sep 2025 12:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को स्टेडियम में खेला गया टी-20 मुकाबला
सिद्धार्थनगर। क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को जिला स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला गया। जीबीसीए ए बनाम बी टीम के बीच खेले गए इस मैच में ए ने बी को चार विकेट से शिकस्त दी।
जीबीसीए ए के कप्तान मानस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए बी ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। इसमें आलोक ने 32, साबिर रजा ने 31 रन का योगदान दिया। जीबीसीए ए के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सचिन राजभर ने तीन, अभिराज व विजय ने एक-एक विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबीसीए ए की टीम ने छह विकेट गंवाकर 18.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। इसमें देवराज चौरसिया ने 44 रन, मुकेश कांडू व प्रेम साहनी ने 10-10 रन का योगदान दिया। जीबीसीएबी की तरफ से बशीर, अभिज्ञान, राहुल ने एक-एक और अमित कुमार ने दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच जीबीसीए ए के सचिन राजभर को दिया गया।