फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shrikant Tyagi got bail in three cases will remain in jail for now

Shrikant Tyagi: श्रीकांत त्यागी को तीन मामलो में मिली जमानत, अभी जेल के अंदर ही रहेगा

Fri, 26 Aug 2022 08:39 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 26 Aug 2022 08:39 PM IST
सार

जिला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी ज्योत्सना सिंह ने सुनवाई के बाद तीन मुकदमों में श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका को मंजूर करते हुए जमानत दे दी। इन मामलों में जमानत मिलाने के बाद गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत के लिए याचिका दायर कर दी गई है।

विज्ञापन
Shrikant Tyagi got bail in three cases will remain in jail for now
श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-93बी ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को शुक्रवार को तीन मामलों में जिला न्यायालय से जमानत मिल गई। हालांकि गैंगस्टर एक्ट के मामले में अभी वह जेल में ही रहेगा।

विज्ञापन


जिला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी ज्योत्सना सिंह ने सुनवाई के बाद तीन मुकदमों में श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका को मंजूर करते हुए जमानत दे दी। इन मामलों में जमानत मिलाने के बाद गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत के लिए याचिका दायर कर दी गई है।
विज्ञापन


जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील भाटी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी के तीन मामलो में शुक्रवार को अदालत से जमानत मिल गई है। श्रीकांत त्यागी पर फेज दो थाने में दर्ज मामले 319, 335 व 339 में जमानत याचिका दायर की गई थी। शुक्रवार को अदालत में सुनवाई के बाद तीनों मामलो में 354, 323, 419, 420, 427, 482, 504 व 506 में जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत के लिए याचिका दायर की गई है जिसपर सोमवार को सुनवाई होगी। श्रीकांत पर महिला से अभद्रता करने व कार पर प्रदेश सरकार के सचिवालय का पास लगाने के आरोप में थाना फेज टू में मामला दर्ज किया गया था।

यह था घटना क्रम

नोएडा में पांच अगस्त को ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के मामले में सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने श्रीकांत के खिलाफ मामला दर्ज किया। श्रीकांत फरार हो गया और पुलिस उसकी तलास करती रही। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को नौ अगस्त को सुबह मेरठ से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सूरजपुर कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed