फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shown near Akshardham temple Drone, the senses of the investigating agencies

Noida News: अक्षरधाम मंदिर के पास दिखा ड्रोन, जांच एजेंसियों के होश उड़े

Mon, 26 Jun 2023 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shown near Akshardham temple
Drone, the senses of the investigating agencies
सूचना मिलते ही लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल सेल, आईबी और तमाम खुफिया एजेंसियां पहुंची
विज्ञापन

मौके से बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस ने ड्रोन और रिमोट कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर के पास सोमवार ड्रोन उड़ने की खबर मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। मंदिर परिसर के नजदीक ड्रोन देखकर सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही जिले के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के दौरान पता चला कि ड्रोन रिमोट की मदद से बांग्लादेशी के ढ़ाका की रहने वाली निवासी मोमो मुस्तफा उड़ा रही थी। वह रविवार को पर्यटक वीजा पर भारत आई थी।
फौरन ड्रोन और रिमोट को कब्जे में लेकर महिला को हिरासत में ले लिया गया। इस बीच सूचना मिलने के बाद स्पेशल सेल, आईबी समेत तमाम खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंच गई। महिला को मंडावली थाना लाकर गहन पूछताछ की जा रही है। शुरुआत में महिला खुद को स्वतंत्र फोटो पत्रकार (फोटोग्राफर) बता रही थी।
विज्ञापन

इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था कि महिला की अक्षरधाम मंदिर के पास ड्रोन उड़ाने की क्या मंशा थी। पुलिस ने देर शाम बांग्लादेश दूतावास को भी इस संबंध में जानकारी दे दी थी। पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन व बाकी दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिया हैं। फिलहाल देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed