{"_id":"68d06139a21d832455040def","slug":"shopkeepers-and-city-dwellers-have-their-own-expectations-noida-news-c-1-gnd1002-3430952-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुकानदारों और शहरवासियों की उम्मीदें अपनी-अपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुकानदारों और शहरवासियों की उम्मीदें अपनी-अपनी
विज्ञापन
जीएसटी की नई दरों से व्यापारियों को बिक्री की आस तो आम लोगों को बचत की
ऋषभ कौशल
नोएडा। जीएसटी की नई दरें आज से लागू हो रही हैं। दुकानदारों और शहरवासियों को अपनी-अपनी उम्मीदें हैं। दुकानदार जहां बिक्री की आस लगाए बैठे हैं और स्टॉक बढ़ा रही हैं, वहीं निवासी सोच रहे हैं कि सामान सस्ते होंगे इसीलिए वे खरीदारी इस दिन तक टालते रहे हैं।
सेक्टर-78 के गिरिराज और सेक्टर-62 निवासी सागर शर्मा ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि सोमवार को जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद उनकी कुछ बचत होगी। सेक्टर-78 निवासी अर्चना सिंह ने बताया कि उनकी हेल्थ पॉलिसी की किस्त 10 सितंबर को भरनी थी लेकिन उन्होंने रिन्यू नहीं कराया। उनको बीमा कंपनी ने 15 दिन का ग्रेस पीरियड दिया है इसलिए पॉलिसी अभी भी जारी है। अब वह सोमवार को बीमा प्रीमियम भर देंगी। उनका साल का 30 हजार का प्रीमियम होता है इस पर उनको 5400 रुपये की बचत होगी।
व्यापारियों ने इसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी। -सुशील कुमार जैन, अध्यक्ष, अट्टा मार्केट एसोसिएशन
दवाइयों पर जीएसटी दर कम होने से सामान्य परिवारों को काफी राहत मिलेगी। -नरेश कुच्छल, व्यापारी
चीनी, दूध, घी अब सस्ते हो जाएंगे। इससे खासी राहत मिलेगी।- अल्का वर्मा, गृहणी, सेक्टर-100
अब घर बनाने से गाड़ी लेना तक सस्ता हो जाएगा l -विकास जैन, प्रदेश अध्यक्ष, यूपी युवा व्यापार मंडल