{"_id":"69dd135810489d326c013349","slug":"shopkeeper-behaves-rudely-with-a-woman-noida-news-c-491-1-gnd1001-5951-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला से दुकानदार ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला से दुकानदार ने की अभद्रता
विज्ञापन
बिलासपुर पुलिस चौकी इंचार्ज पर भी दुर्व्यवहार का आरोप
दनकौर(संवाद)। कनारसी गांव निवासी एक महिला ने बिलासपुर कस्बे के एक कपड़ा विक्रेता पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है। साथ ही उसने बिलासपुर पुलिस चौकी इंचार्ज पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही है।
पीड़िता ने बताया कि कपड़ों का साइज सही नहीं होने पर वह उन्हें बदलने के लिए दुकान गई थी। वहां, दुकानदार ने कपड़े बदलने से इन्कार कर दिया और गाली-गलौज की। इसके बाद उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कुछ देर बाद छोड़ दिया। महिला का आरोप है कि इस संबंध में चौकी इंचार्ज से बात की तो उसने अभद्र व्यवहार किया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।