{"_id":"68fa81c60246d4df1c0ff68e","slug":"shopkeeper-assaulted-incident-captured-on-cctv-na-news-c-275-1-smbd1034-128332-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुकानदार से मारपीट, घटना सीसीटीवी में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुकानदार से मारपीट, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। गांव खजरा खाकम में परचून की एक दुकान से मारपीट की गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित दुकानदार की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार देवेंद्र कुमार कुशवाहा का कहना था कि 22 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान पर था। तभी गांव का एक युवक आकर भाई से शिकायत करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज का विरोध किया, तो हाथापाई पर उतारू हो गया। इस बीच पत्नी गायत्री देवी ने युवक को दुकान से जाने के लिए कहा तो युवक ने उसे दुकान से बाहर खींच लिया और सड़क पर गिराकर मारपीट की। बीच-बचाव कर रही पत्नी से भी बुरा भला कहा। दुकानदार का कहना है कि मारपीट में दुकान में रखा कीमती सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें एक महिला समेत तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही बाहर से दुकान में आया एक युवक मारपीट कर दुकान में मौजूद युवक को खींचकर सड़क पर गिराकर मारपीट करता दिखाई दे रहा है। इस बीच महिला भी वीडियो में बीच बचाव की कोशिश में लगी दिखाई दे रही है।
दुकानदार के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्नी की ओर से बुधवार की रात पाठकपुर पुलिस चौकी पुलिस को तहरीर दी गई है। इसके बाद बृहस्पतिवार को भी थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
-- --
घटना की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सीओ, बहजोई।