{"_id":"65d12190adb8db2430077054","slug":"shooters-were-hired-for-50-50-thousand-rupees-lure-of-business-was-also-given-noida-news-c-1-gnd1002-1422813-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 50-50 हजार रुपये में हायर किए गए थे शूटर, व्यापार का भी दिया था लालच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 50-50 हजार रुपये में हायर किए गए थे शूटर, व्यापार का भी दिया था लालच
विज्ञापन
क्रू मेंबर हत्याकांड
50-50 हजार रुपये में हायर किए गए थे शूटर, व्यापार का भी दिया था लालच
- एयर इंडिया के क्रू मेंबर की हत्या के आरोपी दोनों शूटर 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर नोएडा पुलिस के पास
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-104 में दिल्ली के गैंगस्टर कपिल मान के भाई और एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या में शामिल दो शूटरों को नोएडा पुलिस शुक्रवार को 48 घंटे की कस्टडी रिमांड पर दिल्ली से लेकर आई। पूछताछ में दोनों शूटरों ने घटना के संबंध में कई राज उगले और 50-50 हजार रुपये मिलने की बात स्वीकार की। वहीं, विदेश भेजने व व्यापार के लिए पैसे देने की भी बात कही गई थी।
दिल्ली पुलिस ने क्रू मेंबर की हत्या के मामले में दो शूटरों अब्दुल कादिर और कुलदीप को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। नोएडा पुलिस ने दोनों शूटरों से पूछताछ के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। इसके बाद नोएडा पुलिस दोनों को शनिवार सुबह नौ बजे 48 घंटे की कस्टडी रिमांड में लेकर आई। दोनों शूटरों ने नोएडा पुलिस को बताया कि हत्या से पहले किसी ने सिग्नल ऐप पर राधे-राधे नाम की आइडी से बात की थी। गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई की हत्या के लिए तीनों शूटरों को 50-50 हजार रुपये दिए गए थे। रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों शूटरों ने तीसरे शूटर के बारे में अहम जानकारी दी है। नोएडा पुलिस के पास तीसरे शूटर की जो तस्वीर है उसकी पुष्टि अन्य दोनों शूटरों ने की है। दोनों शूटर पीसीआर पर बैसाखी के सहारे आए थे। सोमवार सुबह नौ बजे तक दोनों रिमांड पर रहेंगे।
-- -- -- -- --
यह था मामला
जनवरी महीने में सेक्टर-104 स्थित जिम के बाहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरज मान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में जब जांच की गई तब मामला दिल्ली के गैंगवार का निकला। जांच में पता चला कि दिल्ली के गैंगस्टर कपिल मान व प्रवेश मान के बीच के गैंगवार में हत्या हुई थी। मृतक सूरज मान गैंगस्टर प्रवेश मान का छोटा भाई था।