फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shoes and socks had to be removed before the exam and Kalava tied on the hands

Noida News: परीक्षा से पहले उतारने पड़े जूते-मोजे और हाथों में बंधा कलावा

Mon, 13 Oct 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shoes and socks had to be removed before the exam and Kalava tied on the hands
लुदर्स बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी के आधार कार्ड व प्रवेश पत्र का मिलान करता केंद्र पर तै
गाजीपुर। पीसीएस/एसीएफ/आरएफओ (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को दोनों पालियों में हुई। इस दौरान अभ्यार्थियों कड़ी निरानी के बीच तीन चरणों की स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ा। जांच के दौरान परीक्षार्थियों के जूते-मोजे और हाथों के कलावा तक खुलवा दिए गए। केंद्रों की निगरानी के लिए एआई तकनीक और ड्रोन कैमरों की भी मदद ली गई। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई थी। ताकि हर स्तर पर निगरानी की जा सकें। वहीं, प्रश्नपत्र में पांच प्रश्न उत्तर प्रदेश से भी जुड़े पूछे गए थे। परीक्षा की निगरानी के लिए जिले को चार सुपर जोन व आठ जोन में बांटा गया था। इनमें प्रत्येक सुपर जोन और जोन में एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती किए गए थे। इसके अलावा 25 केंद्र व्यवस्थापक एवं 25 सह केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहे। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी का परिणाम रहा कि दो पालियों में पंजीकृत करीब 10872 अभ्यार्थियों में से करीब 54.55 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर,परीक्षा में आए सवालों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया।
विज्ञापन

पीसीएस/एसीएफ/आरएफओ परीक्षा में पेपर ठीक गया है, लेकिन कूट वाले प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया। साथ ही क्रम लगाने वाले प्रश्न और करंट अफेयर्स में भी थोड़ी परेशानी हुई।-धर्मेंद्र कुमार, बलिया।
विज्ञापन


मेरे लिए पेपर थोड़ा कठिन रहा। इस बार हर बार की तरह इलेमिनिशन मेथड की ट्रिक से सवालों को हल करना थोड़ा मुश्किल था। -विनोद याद, जोगापुर, बलिया

मेरे लिए पेपर मॉडरेट था। इस बार ट्रिक वालों प्रश्नों की भरमार है। करंट अफेयर्स मेरे लिए आसान था।-कार्तिकेय त्रिपाठी, पूरपकड़ी, बलिया

पेपर में चार से पांच प्रश्न उत्तर प्रदेश से जुड़े थे। मेरे लिए पेपर ईजी टू मॉडरेट था। पिछले दो बार से यूपीएससी के लेवल के आसपास के प्रश्न पूूछे जा रहे हैं।--अभिषेक कुमार, महुआमोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण-गाजीपुर। पीसीएस/एसीएफ/आरएफओ (प्रारंभिक) परीक्षा को नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण और निरीक्षण किया। पहली पाली में परीक्षा के दौरान डीएम व एसपी ने आदर्श इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था की जांच की और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed