{"_id":"5dae0d038ebc3e017f1e7d5f","slug":"shilphat-will-begin-by-mid-november-noida-news-noi468723223","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर के मध्य तक शुरू होगा शिल्पहाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर के मध्य तक शुरू होगा शिल्पहाट
विज्ञापन
नवंबर के मध्य तक शुरू हो जाएगा शिल्पहाट
नोएडा। सेक्टर-33 का शिल्पहाट एवं बुनकर भवन नवंबर के मध्य तक शुरू हो जाएगा। यहां वीकेंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिलें जमा करेंगी। साथ ही अलग-अलग स्टॉल पर अलग-अलग संस्कृतियों का संगम भी देखने को मिलेगा। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को एजेंसी का चयन कर लिया है। यही एजेंसी शिल्पहाट का काम देखेगी। दरअसल, शिल्पहाट का लोकार्पण जनवरी में ही किया जा चुका है। लेकिन यहां काम शुरू नहीं हो पा रहा था। हालांकि इस दौरान कुछ छोटे-मोटे आयोजन हुए। लेकिन प्राधिकरण की ओर से एजेंसी का चयन नहीं हो पाया था, जो कि शिल्पहाट का प्रबंधन देखने का काम करती। हालांकि अब एजेंसी के चयन के बाद व्यापक तौर पर काम शुरू होगा। एजेंसी की मानें तो इसकी बेहतर ओपनिंग के प्रयास चल रहे हैं।
964 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था
शिल्पहाट आने वालों को वाहन खड़ी करने में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां प्राधिकरण ने 964 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की है, जो कि लोगों को सुविधा प्रदान करेंगे।
146 दुकानें होंगी
शिल्पहाट में कुल 146 दुकानें होंगी। भूतल पर 91 और प्रथम तल पर बनी 22 दुकानें प्रदर्शनी के लिए होंगी। यहां अलग-अलग उत्पादों को लगाया जाएगा। शिल्पहाट में 1350 वर्गमीटर कवर्ड और 7000 वर्गमीटर ओपन एरिया में प्रदर्शनी लगाने की योजना है। वहीं खाने-पीने के उत्पादों के लिए 19 दुकानें हाेंगी। इसके अलावा एक बड़ा फूड कोर्ट भी होगा। 14 दुकानें प्रदर्शनी और लाइव ट्रेनिंग के लिए होंगी।
विज्ञापन
96 लोगों के रुकने की होगी व्यवस्था
शिल्पहाट में 96 लोगों के लिए डॉरमेट्री की व्यवस्था होगी। यहां एक कॉमन डाइनिंग एरिया भी होगा। जहां लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।