फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shiksha Mitras submitted a memorandum regarding six demands

Noida News: शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Mon, 28 Sep 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitras submitted a memorandum regarding six demands
फोटो-
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में सोमवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ गौतमबुद्ध नगर के बैनर तले सैकड़ों शिक्षामित्रों ने छह प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत को दिया गया। शिक्षामित्रों ने नियमित वेतनमान, नियमितीकरण अथवा समायोजन होने तक 12 माह का सम्मानजनक मानदेय और 62 वर्ष तक सेवा का प्रावधान करने की मांग की। मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता व आश्रित को नियुक्ति, विभागीय टीईटी और शिक्षक भर्ती में अनुभव के आधार पर भारांक देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा मूल विद्यालय में तैनाती तथा महिला शिक्षामित्रों को ससुराल के नजदीक विद्यालय में स्थानांतरण देने की मांग की गई। प्रदर्शन में संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed