फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sheryl will represent India in Khelo India Winter Games

Noida News: खेलो इंडिया विंटर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी शेरिल

Wed, 30 Sep 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Sheryl will represent India in Khelo India Winter Games
संसो​धित--- लेह-लद्दाख में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया विंटर गेम्स आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के
फोटो --
विज्ञापन

- एशियन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतने से मिला मौका

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की युवा स्केटिंग खिलाड़ी शेरिल तोमर अपनी उपलब्धियों के दम पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में हैं। सेक्टर गामा-2 निवासी शेरिल का चयन आगामी खेलो इंडिया विंटर गेम्स आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अंडर-17 वर्ग में भारतीय टीम में जगह मिली है।
आइस स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रतियोगिता 21 से 27 जनवरी 2027 तक लेह-लद्दाख में आयोजित की जाएगी। इसमें भारत के अलावा 14 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शेरिल के राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने की राह देहरादून में 17 से 20 अगस्त तक आयोजित एशियन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 से बनी। उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए हुआ।
विज्ञापन

शेरिल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जीडी गोयंका स्कूल की स्केटिंग अकादमी में कोच विक्की की निगरानी में प्रशिक्षण लेती हैं। अभ्यास के दौरान वह स्पीड, संतुलन और तकनीक पर विशेष ध्यान दे रही हैं। स्कूल के स्पोर्ट्स एचओडी शुभम चौधरी ने बताया कि शेरिल उत्तर प्रदेश से इस प्रतियोगिता के लिए चयनित इकलौती खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई स्केटिंग में कांस्य पदकः
शेरिल ने हाल में सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर बालिका रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता। ग्रेनो वेस्ट स्थित पारस पब्लिक स्कूल की ओर से 24 से 26 सितंबर तक सेक्टर-46 स्थित भवानी शंकर देवस्वम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैंक्ड ट्रैक पर प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें शेरिल ने जीडी गोयंका स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। अब उनकी नजर जनवरी में लेह-लद्दाख में होने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed