{"_id":"68c1c4bf70a0ca080f09f3fa","slug":"sherganj-halt-will-become-a-railway-station-preparations-are-in-full-swing-na-news-c-121-1-pbt1005-143637-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शेरगंज हाल्ट बनेगा रेलवे स्टेशन, कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शेरगंज हाल्ट बनेगा रेलवे स्टेशन, कवायद तेज
Thu, 11 Sep 2025 12:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शाहजहांपुर रेलखंड पर बनी शेरगंज हाॅल्ट को अब रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसको लेकर अफसरों ने कवायद तेज कर दी है। इस रेलवे स्टेशन पर अब अन्य कार्य कराए जाएंगे।
बीसलपुर रेलवे स्टेशन से पूरब की ओर कोयला डिपो बनाया गया। जहां रोजाना कई रैक पहुंचते हैं। रेलवे कॉलोनी के दोनों ओर रहने वाले लोगों ने कोयला डिपो को लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए कई माह तक आंदोलन किया। इसके बाद भी यह डिपो नहीं हट सका। इसके बाद भी वहां की क्षेत्रीय जनता समय-समय पर इसको लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताती रही।
इसके बाद अफसरों ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इस रेलवे स्टेशन से संचालित कोयला डिपो को हटाने का निर्णय लिया। कोयला डिपो को अब शेरगंज हॉल्ट पर संचालित किया जाएगा। शेरगंज हाॅल्ट होने के कारण यहां पर मानक अनुरूप सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अब अफसरों ने शेरगंज स्टेशन को रेलवे स्टेशन बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर अफसरों ने करीब सवा सौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। हाॅल्ट का विस्तारीकरण होने के बाद यहां कोयला डिपो का संचालन किया जाने लगेगा। सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शेरगंज हाॅल्ट को रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।