फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shaurya Sethi, the little Karate champion

Noida News: उभरते खिलाड़ी<bha>--</bha> शौर्य सेठी कराटे का नन्हा चैंपियन

Tue, 07 Oct 2025 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Shaurya Sethi, the little Karate champion
नोएडा। शहर के सेक्टर-76 स्थित जेएम ऑर्किड के रहने वाले शौर्य सेठी (11 वर्ष) का सपना है भारत का प्रतिनिधित्व करना। कराटे, एमएमए और स्विमिंग में निपुण शौर्य पिछले चार वर्षों से एके कराटे और फिटनेस अकादमी में कोच अमित कनोजिया के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

शौर्य ने कराटे में सीनियर ब्राउन बेल्ट प्राप्त कर ली है और अब ब्लैक बेल्ट की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने प्रथम आमंत्रण (ओपन) कराटे चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल और द्वितीय आमंत्रण (ओपन) कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी वह अव्वल हैं, साइंस और इंग्लिश ओलंपियाड में उन्होंने नॉर्दर्न रीजन में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके आदर्श सुभाष चंद्र बोस हैं, जिनसे उन्हें देश के लिए कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती है। शौर्य के माता-पिता पारितोष और दिव्या सेठी आईटी क्षेत्र में सीनियर मैनेजर हैं, जो बेटे के हर कदम पर उसका साथ दे रहे हैं। कोच अमित कनोजिया, जो शितोर्यु मार्शल आर्ट कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी भी हैं, कहते हैं कि शौर्य में अनुशासन और सीखने की अद्भुत क्षमता है। यह बच्चा आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed