फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   shamshabad khainchtan has not being given gram panchayat status for 15 years

15 साल से शमशाबाद खैंचतान को ग्राम पंचायत का दर्जा नहीं

Sun, 14 Feb 2021 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
shamshabad khainchtan has not being given gram panchayat status for 15 years
शमशाद खेंचातान की गलियों में जमा कीचड़ - फोटो : Mewat
पुन्हाना (यूनुस अल्वी)। शमशाबाद खैंचातान गांव को 15 वर्ष बाद भी ग्राम पंचायत का दर्जा नहीं दिया गया। खैंचातान गांव में न तो पंचायत है और न ही इस गांव को किसी अन्य पंचायत या नगरपालिका में शामिल किया गया है। इसकी वजह से गांव में स्कूल, बिजली, पीने के पानी जैसी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

शमशाबाद खैंचातान करीब 15 साल पहले तक पटाकपुर पंचायत के अंतर्गत था। सरकार ने पटाकपुर, दल्लाबास और पटपडबास गांवों की पंचायतों को शामिल कर पुन्हाना को नगर पालिका बनाने के आदेश दिए। वहीं, अधिकारी शमशाबाद खैंचातान गांव को भूल गए। गांव को न तो नगरपालिका और न किसी अन्य पंचायत के अंतर्गत लाया गया। गांव के लोग केवल सांसद और विधायक चुनने के लिए वोट डालते हैं। मई 2021 में नगरपालिका पुन्हाना और 24 फरवरी को पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में पुन्हाना खंड के गांव शमशाबाद खैंचातान के लोगों की उम्मीद है कि शायद 15 साल बाद उनके गांव को नगरपालिका या पंचायत में शामिल किया जाए, जिससे गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

गांव के चरण सिंह, मोहम्मद याकूब, आफताब, गणेश कुमार का कहना है कि वर्ष 2008 में कांग्रेस सरकार ने पुन्हाना नगर पालिका बनाई थी। नगर पालिका बनाते समय उनके गांव को छोड़ दिया गया। इसकी वजह से गांव के करीब 250 वोटर अपना वोट डालने से वंचित रह गए। गांव को नगर पालिका में जोड़ने के लिये पिछले 15 सालों से वे अधिकारी और नेताओं के चक्कर काटते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि गांव की अपनी पंचायत न होने कि वजह से गांव में कोई विकास नहीं हुआ है। सभी गलियां कीचड़ से भरी हैं। रात के समय उन गलियों से कोई निकल भी नहीं सकता है। नमाज अदा करने के लिये मस्जिद जाने वाले लोग अक्सर गिर जाते हैं। गांव की राधा और बबीता आदि महिलाओं का कहना है कि गांव में पीने के पानी और रास्तों की भारी समस्या है। उनको सरकार की किसी भी योजना का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका में शामिल करने के लिए भेजा प्रस्ताव
पुन्हाना नगर पालिका की चेयरपर्सन रुबीना का कहना है कि शमशाबाद खैंचातान गांव को नगर पालिका पुन्हाना में शामिल करने के लिए विभाग के पास प्रस्ताव भेजा है। मई 2021 में नगर पालिका का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इससे पहले सरकार को इस गांव को पालिका में जोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed